लता मंगेशकर वेंटिलेटर: पर सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र ने बालू पर आकृति उकेर, ईश्वर से की दुआ, आप जिओ हजारों साल
राकेश कुमार (उप संपादक)
बिहार : विश्वप्रसिद्ध पार्श्व गायिका स्वर कोकिला लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं। वही प्रेस दिवस के अवसर पर जाने माने चम्पारण के सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र ने सीतामढ़ी जिले के डुमरा एमपी स्कूल में रखें बालू पर लाता मंगेशकर की विशाल आकृति पांच घंटो के कठिन परिश्रम से उकेरी हैं। यह आकर्षण का केंद्र बनी हैं। लोग अपने कैमरे व मोबाइल फोन में सेल्फी कर रहें हैं। मनमोहक इतना कि इसे देखने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ रहीं हैं।
सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र ने इंटरनेट पर उनकी मौत की गलत अफवाह फैलाने वाले लोगों को जबाब देते बताया कि लाता दीदी मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं। लता की हालत स्थित लेकिन गंभीर बनी हुई है। रविवार रात 2 बजे सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। तब से उनका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद ही उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था। वे अभी जिंदा हैं। हमलगों के बीच हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया हैं कि उनकी मौत की गलत अफवाह नहीं फैलाए।जिससे कि उनके तमाम चाहने ऑडियंस के भावनाओं को गहरा ठेस पहुंचे। इसके साथ सभी वर्ग के मीडिया बंधुओं को प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामना दी।
बता दें कि लता मंगेश्कर फेफड़ों के गंभीर इंफेक्शन से जूझ रही हैं। इंटरनल मेडिसिन फिजिशन, डॉक्टर प्रतित समदानी ने टीओआई से बातचीत में बताया है, उन्हें निमोनिया हुआ है। साथ ही लता का बायां वेट्रिकुलर भी फेल हो गया है।उनकी हालत अभी भी लगातार गंभीर ही बनी हुई है। हालांकि पिछले कुछ समय में थोड़ा सुधार आया है। बायां वेट्रिकुलर ही हृदय को सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देता है। शरीर के सामान्य और स्वस्थ तरीके से काम करने के लिए इसका ठीक होना बहुत जरूरी है।
गौरतलब हो कि सैंड आर्टिस्ट ने मधुरेन्द्र पिछले दो दिनों से अलग अलग महापुरुषों की जयंती और श्रंद्धाजलि देकर अपनी कलाकारी का जलवा बिखेर कर लोगों का दिल जीत रहें हैं। इन्होंने 14 नवंबर को बाल दिवस पर पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर तस्वीर उकेरी, वही दूसरी ओर 15 नवंबर की सुबह प्रख्यात गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण की निधन से आहत होकर उनकी भव्य आकृति उकेर भावभीनी श्रंद्धाजलि भी दे चुके हैं।
मौके पर उपस्थित सैकड़ों बुद्धिजीवी व गणमान्य लोगों ने लाता जी लंबी आयु के लिए दुआ सलामती की कामना की।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments