बिहार पुलिस की कार्यशैली से नाखुश हैं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष
पटना। बिहार में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधि-व्यवस्था पर उच्चस्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर चेतावनी देते हुए कहा था कि हर हाल में कानून का राज स्थापित होना चाहिए और अपराधियों में कानून का भय दिखना चाहिए। लेकिन बिहार पुलिस की नींद खुल ही नहीं रही है। अब तो सत्ताधारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने भी बिहार पुलिस को अक्षम करार दे दिया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मोतिहारी पुलिस को अक्षम करार दिया है। साथ ही स्पष्ट तौर पर कहा है कि मोतिहारी पुलिस अपराधियों को पकड़ने में अक्षम साबित हो रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से मोतिहारी पुलिस की कलई खोलकर रख दी है। संजय जायसवाल ने सोशल मीडिया में लिखा है कि रास्ते में सेमरा में जनता ने सड़क जाम किया था। उनसे मिलने पर पता चला कि सेमरा में आए दिन चोरियां हो रही हैं और आज जब गांव वालों ने चोर को पकड़ने का प्रयास किया तो वह मोटरसाइकिल छोड़कर भागने में सफल हो गया। गांव वालों ने जब तुरकौलिया थाना प्रभारी को फोन किया तो वह उल्टे गांव वालों को ही धमकाने लगा कि हम आएंगे तो तुम ही लोगों को गिरफ्तार करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगे लिखा है कि पूर्वी चंपारण के थानों में बहुत अव्यवस्था है। रक्सौल से लेकर मोतिहारी तक लगातार अपराध की घटनाएं हो रही हैं और मोतिहारी पुलिस प्रशासन अपराधियों को पकड़ने में अक्षम साबित हो रहा है। उन्होंने लिखा है कि रक्सौल हत्याकांड के बारे में भी मैंने बात की थी लेकिन नतीजा अभी तक नहीं निकला है। अब मैं स्वयं डीजीपी से मिलकर पूर्वी चंपारण जिले की कानून-व्यवस्था के बारे में बात करूंगा।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments