नहीं रहे आईबी के पूर्व चीफ दिनेश्वर शर्मा

नहीं रहे आईबी के पूर्व चीफ दिनेश्वर शर्मा

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
गया।  लक्ष्यद्वीप के उप राज्यपाल दिनेश्वर शर्मा का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को असामयिक निधन हो गया। दिनेश्वर शर्मा 2014-16 तक केन्द्रीय खुफिया एजेंसी आईबी के निदेशक रहे है।  दिनेश्वर शर्मा 1979 बैच के केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी थे। दिनेश्वर शर्मा गया जिला के बेलागंज थाना अंतर्गत पाली गांव के रहने वाले थे। दिनेश्वर […]
गया।  लक्ष्यद्वीप के उप राज्यपाल दिनेश्वर शर्मा का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को असामयिक निधन हो गया। दिनेश्वर शर्मा 2014-16 तक केन्द्रीय खुफिया एजेंसी आईबी के निदेशक रहे है। 
दिनेश्वर शर्मा 1979 बैच के केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी थे। दिनेश्वर शर्मा गया जिला के बेलागंज थाना अंतर्गत पाली गांव के रहने वाले थे। दिनेश्वर शर्मा के आईबी निदेशक के कार्यकाल में म्यमांर में भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक किया था। दिनेश्वर शर्मा जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद केंद्र सरकार के वार्ताकार रहे थे। 
बिहार के पूर्व डीजीपी अभयानंद के समधी थे दिनेशवर शर्मा ।शर्मा अपने पीछे पत्नी मंजू शर्मा,एक पुत्र,एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए है।
स्व. दिनेश्वर शर्मा की भाभी गीता कुमारी ने बताया कि दिना जी (घर का नाम) लंग्स की बीमारी के कारण दिल्ली एम्स में भर्ती हुए थे। लेकिन वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए चेन्नई ले जाया गया था। जहां लंग्स ट्रांसप्लांट होना था। भतीजा संतोष कुमार के अनुसार शनिवार को गया में दिनेश्वर शर्मा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Post Comment

Comments

No comments yet.

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम