बाबा साहेब ने संविधान के द्वारा भारत को नई दिशा देने का काम किया: तारकिशोर

बाबा साहेब ने संविधान के द्वारा भारत को नई दिशा देने का काम किया: तारकिशोर

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
कटिहार। भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में रविवार को मनाया गया। कटिहार शहरी क्षेत्र स्थिति अम्बेडकर चौक पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पूर्व कृषि मंत्री प्रेम कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी, एमएलसी अशोक अग्रवाल के अलावा जिला पदाधिकारी कँवल तनुज व […]
कटिहार। भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में रविवार को मनाया गया। कटिहार शहरी क्षेत्र स्थिति अम्बेडकर चौक पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पूर्व कृषि मंत्री प्रेम कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी, एमएलसी अशोक अग्रवाल के अलावा जिला पदाधिकारी कँवल तनुज व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहित तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
     उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के निर्माण में भारत की एक बड़ी आबादी दलित, पिछड़ा तथा कमजोर वर्ग है, उन्हें संवैधानिक संरक्षण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बाबा साहेब ने भारत वर्ष को संविधान के द्वारा नई दिशा देने का काम किया है। उनके विचार और आदर्श आज भी लाखों लोगों को ताकत देने का काम कर रहा है। 
        इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने देश की आजादी एवं संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके राष्ट्र के प्रति सपनों को पूरा करने में लगे हुए हैं और आज समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों को राष्ट्र के मुख्य धारा में लाने में अहम योगदान दिया करते हैं। 

Post Comment

Comments

No comments yet.

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम