
भूमि अधिकार प्रमाणपत्र व दाखिल-खारिज के लंबित मामलों पर डीएम ने जताई नाराजगी
Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
गोपालगंज। जिलाधिकारी अरशद अजीज ने बुधवार को कार्यालय के सभासदन में राजस्व मामलों की समीक्षा की। बैठक में जिले के वरीय अधिकारियों के साथ सभी सीओ,बीडीओ पीओ आदि अधिकारी उपस्थति थे। राजस्व मामलों की समीक्षा के क्रम में कड़ा रूख अपनाते हुए अंचलों के सीओ एवं सीआइ कार्य में विलंब को लेकर कार्रवाई करने की […]
गोपालगंज। जिलाधिकारी अरशद अजीज ने बुधवार को कार्यालय के सभासदन में राजस्व मामलों की समीक्षा की। बैठक में जिले के वरीय अधिकारियों के साथ सभी सीओ,बीडीओ पीओ आदि अधिकारी उपस्थति थे।
राजस्व मामलों की समीक्षा के क्रम में कड़ा रूख अपनाते हुए अंचलों के सीओ एवं सीआइ कार्य में विलंब को लेकर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। समीक्षा में आधे दर्जन अंचलों में राजस्व संग्रहण, दाखिल-खारिज वादों का निस्तारण, भूमि अधिकार प्रमाणपत्र (एलपीसी), ऑनलाइन लगान की वसूली आदि कार्यों की प्रगति अत्यंत खराब पाई गई है।
डीएम ने इसपर नाराजगी व्यक्त करते इन अंचलों के सीओ, सीआइ एवं संबंधित राजस्व कर्मचारी के विरूद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया। दाखिल-खारिज वादों का निस्तारण में सदर अंचल की उपलब्धि सबसे अच्छी पाई गई है। दूसरे स्थान पर फुलवरिया अंचल है। उचकागांव अंचल की प्रगति सामान्य बताई गई है। डीएम ने जिला में दाखिल-खारिज के वादों के निस्तारण की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई है। डीएम ने अभियान चलाकर लक्ष्य को हर-हाल में प्राप्त करने का निर्देश दिया है, अन्यथा कठोर कार्रवाई के संकेत दिए है। समीक्षा बैठक में दाखिल खारिज के मामले में सात दिसम्बर तक गोपालगंज अंचल कार्यालय ने 96 प्रतिशत कार्य किया है। उसके बाद फुलवरिया प्रखंड में 92 प्रतिशत दाखिल खारिज की गई है। सबसे कम बरौली प्रखंड में महज 52 प्रतिशत ही दाखिल खारिज किया गया है।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

11 Mar 2025 23:35:54
पूर्व के एक बड़े पुलिस पदाधिकारी के कार्यकाल के दरम्यान हुई गिरफ्तारियों पर अगर नजर डाली जाए तो पता चलेगा...
Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments