प्रधानमंत्री का सपना है  गांव, गरीब और किसान की आमदनी बढ़ाना : गिरिराज सिंह

प्रधानमंत्री का सपना है गांव, गरीब और किसान की आमदनी बढ़ाना : गिरिराज सिंह

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
बेगूसराय। केंद्रीय पशुपालन डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिन-रात इस प्रयास में लगे रहते हैं कि गांव के गरीब, मजदूर और किसान की आर्थिक स्थिति मजबूत हो, महिलाएं आत्मनिर्भर बने। इस कड़ी में आनंद के जकारियापुरा मॉडल की चर्चा सम्पूर्ण देश में […]

बेगूसराय। केंद्रीय पशुपालन डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिन-रात इस प्रयास में लगे रहते हैं कि गांव के गरीब, मजदूर और किसान की आर्थिक स्थिति मजबूत हो, महिलाएं आत्मनिर्भर बने। इस कड़ी में आनंद के जकारियापुरा मॉडल की चर्चा सम्पूर्ण देश में हो रही है। यहां पशुपालक और महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। 

उन्होंने कहा है कि जकारियापुर मॉडल पायलट प्रोजेक्ट गोबर बायो गैस के साथ डेयरी का एकीकरण है। घरेलू उपयोग के लिए और कम लागत वाले मुर्गी पालन के साथ स्लरी पूलिंग और प्रसंस्करण छोटे किसानों की आय को बढ़ाता है। आनंद के जकारियापुरा में ग्रामीण स्तर पर दूध और गोबर का ऐसा वैल्यू एडिशन चेन खड़ा किया गया,जहां दूध के साथ साथ गोबर से भी लाखों की कमाई कर रहे हैं।घर में बायो गैस, खेतों में जैविक उर्वरक, पशु पालन और मुर्गी पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बदल रहा है तथा किसानों की आय दुगुनी हुई है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयास से लोगों को रोजगार मिला है, आय बढ़े हैं। जकरियापुरा एक ऐसा मॉडल है जो हमारे प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि गांव, गरीब, किसान की आमदनी बढ़ाना। लोग मजाक करते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री अगर चिंतित है तो किसानों के लिए, मजदूरों के लिए, गांवों और गरीबों के लिए। इसी का परिणाम है कि आज जकरियापुर गांव पूरे देश में प्रचलित है। अब गुजरात के 21 मिल्क यूनियन में पहले 21 गांव होगा। 
यहां के लोगों ने बायोगैस को अपनाया है, बायोगैस कोई नई चीज नहीं है, यह 50 साल से भारत में उपयोग होता रहा है। लेकिन मेंटेनेंस नहीं होने के कारण सक्सेस नहीं था, इस बार नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) ने पूरे सिस्टम का मेंटेनेंस किया है। अब मेरी गाय मेरा गैस, इससे कंपनी वालों के पास गैस के लिए नहीं जाना पड़ेगा, आत्म निर्भरता बढ़ रही है। 

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket