जमीन के लिए बदमाशों ने दिव्यांग को मारी गोली
बेगूसराय। बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का कहर लगातार जारी है। गुरुवार की रात नगर थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायी के यहां हुए लूटपाट की घटना में पुलिस उलझी ही थी कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रजौड़ा में बदमाशों ने एक दिव्यांग को दो गोली मारकर घायल कर दिया। जमीन हड़पने की नीयत से देर रात किए गए गोलीबारी की इस घटना में रजौड़ा पुबारी टोला निवासी रामउदित राय का पुत्र सुरेश राय गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। नर्सिंग होम में भर्ती पीड़ित ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की रात जब वह अपने घर पर सो रहा था, तभी दो बाइक पर चार की संख्या में आए बदमाश लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। ताकि दबंग उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर सके। उसने बताया कि तीन महीने पहले भी बदमाशों ने घर मे घुसकर उसके साथ मारपीट की थी। बदमाशों की मनमानी से पीड़ित के परिजन दहशत में हैं तथा अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments