जमीन विवाद में महिला की हत्या, भीड़ ने आरोपी को भी पीट-पीटकर मार डाला
Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
बेगूसराय। बेगूसराय में जमीनी विवाद में गोलीबारी और हत्या का मामला थम नहीं रहा है। मंगलवार की सुबह भी महज थोड़े से जमीन के विवाद को लेकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने आरोपी को भी पीट-पीटकर मार डाला। घटना नगर निगम क्षेत्र के सिंघौल […]
बेगूसराय। बेगूसराय में जमीनी विवाद में गोलीबारी और हत्या का मामला थम नहीं रहा है। मंगलवार की सुबह भी महज थोड़े से जमीन के विवाद को लेकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने आरोपी को भी पीट-पीटकर मार डाला। घटना नगर निगम क्षेत्र के सिंघौल ओपी स्थित उलाव की है। मृतक महिला की पहचान सुभाष साह की पत्नी नितू देवी के रूप में की गई है। जबकि, मारा गया आरोपी मचहा गांव का जाटों सिंह बताया जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार जाटो सिंह द्वारा रास्ता के लिए जमीन देने के लिए सुभाष साह पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन सुभाष साह अपनी कीमती जमीन देने से इंकार कर रहा था। मंगलवार को भी सुबह करीब छह बजे जाटो सिंह आया और रास्ता के लिए जमीन देने का दबाव बनाने लगा, जिससे इंकार करने पर उसने सुभाष साह की पत्नी नीतू देवी के सिर में गोली मार दी। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने जाटो सिंह को खदेड़ कर पकड़ लिया तथा उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
मौके पर पुलिस कैंप कर रही है। हालांकि पुलिस ने जमीन विवाद में हत्या की बात होने से इनकार किया है। सिंघौल ओपी प्रभारी का कहना है कि जाटो सिंह का सुभाष साह के यहां बकाया पैसा लेने के लिए आया था और इसी बात को लेकर विवाद हुए विवाद में उसने गोली मार दी।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
13 Dec 2025 09:59:17
राजनन्दन कुमार l बीएनमकल्याणपुर l पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना हाजत में शुक्रवार की देर रात एक कैदी की...
Epaper
YouTube Channel
<% items = items.slice(0, 5); %>
<% let n=0; items.forEach((r)=>{ if(n == 0) { n++; return; } %> <% n++; %> <% }); %>
<%- className == "" ? "" : '
' %> <% items.forEach(function(r) { %> <% }); %> <%- className == "" ? "" : "
" %> मौसम



Comments