हर शनिवार को हर हाल में थाना पर आयोजित किया जाय जनता दरबार : जिलाधिकारी

हर शनिवार को हर हाल में थाना पर आयोजित किया जाय जनता दरबार : जिलाधिकारी

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
बेतिया। जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि सभी अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष प्रत्येक शनिवार को हर हाल में थाना स्तर पर जनता दरबार आयोजित करें तथा जनता दरबार में अनिवार्य रूप से भाग लें। उन्होंने कहा कि जनता दरबार में आने वाले फरियादियों के साथ मधुर व्यवहार किया जाय। अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष संयुक्त रूप से फरियादियों […]
बेतिया। जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि सभी अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष प्रत्येक शनिवार को हर हाल में थाना स्तर पर जनता दरबार आयोजित करें तथा जनता दरबार में अनिवार्य रूप से भाग लें।
उन्होंने कहा कि जनता दरबार में आने वाले फरियादियों के साथ मधुर व्यवहार किया जाय। अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनेंगे तथा उनकी समस्याओं का निष्पादन विधिसम्मत कराना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी अंचलाधिकारियों एवं थानाध्यक्ष को निदेशित कर रहे थे। जिलाधिकारी ने कहा कि उच्चाधिकारियों द्वारा शानिवारीय जनता दरबार की नियमित समीक्षा की जा रही है।
सभी अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष जनता दरबार में आने वाले मामलों का निष्पादन पूरी तत्परतापूर्वक करेंगे। साथ ही प्राथमिकता के तहत भूमि विवाद से संबंधित मामलों को अच्छे तरीके से जांच-पड़ताल करने के उपरांत अविलंब निष्पादित करेंगे। सभी एसडीएम को निदेश दिया गया कि जनता दरबार में आये विभिन्न मामलों खासकर भूमि से संबंधित विवादों का नियमित अनुश्रवण करेंगे तथा कार्य प्रगति की लगातार समीक्षा करेंगे। जिलाधिकारी द्वारा सभी अंचलाधिकारियों को निदेश दिया गया कि शनिवारीय जनता दरबार से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन, फोटोग्राफ संबंधित विभाग तथा जिला प्रशासन के व्हाट्सएप ग्रुप पर अनिवार्य रूप से अपडेट करेंगे। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, नंद किशोर साह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

Post Comment

Comments

No comments yet.

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम