बस- ट्रक में टक्कर, दो की मौत 6 घायल

बस- ट्रक में टक्कर, दो की मौत 6 घायल

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मधुबनी। मधुबनी जिले के फुलपरास थाना अंतर्गत लोहिया चौक के पास गुरुवार की सुबह एनएच पर हुई दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गये। जानकारी के मुताबिक फुलपरास अनुमंडल मुख्यालय स्थित लोहिया चौक पर गुरुवार की सुबह घने कोहरे के कारण एनएच-57 से गुजर रहा एक ट्रक सामने […]
मधुबनी। मधुबनी जिले के फुलपरास थाना अंतर्गत लोहिया चौक के पास गुरुवार की सुबह एनएच पर हुई दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गये।
जानकारी के मुताबिक फुलपरास अनुमंडल मुख्यालय स्थित लोहिया चौक पर गुरुवार की सुबह घने कोहरे के कारण एनएच-57 से गुजर रहा एक ट्रक सामने खड़ी बस में ठोकर मारते हुए दुकान में घुस गया। इस दौरान वहां खड़े दो लोग ट्रक की चपेट में आ गये जिनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
इस दुर्घटना में अन्य छह लोगों के जख्मी हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने घटना के बाद एनएच-57 को जाम कर दिया। दोनों मृतकों की पहचान फुलपरास गांव निवासी राजकुमार मिश्र उर्फ राजा मिश्र(63) और फूलकाही गांव निवासी योगी यादव (36) के रूप में की गई है।
मृतक के घरों में परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद सुबह से पांच घंटे तक एनएच-57 को ग्रामीण ने जाम कर दिया। बाद में प्रशासन से मुआवजे के आश्वासन के बाद जाम हटा। मृत राजा मिश्र बस में यात्री बैठाने का काम करता था, जबकि योगी यादव ऑटो चलाता था। दुर्घटना में दुकानदार बाल-बाल बच गया जिसे हल्की चोटें आई हैं। छह अन्य घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने दल-बल के साथ पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्रक तेज रफ्तार में जा रहा था। दुर्घटना के बाद सड़क जाम होने की सूचना मिलने पर अनुमंडल पदाधिकारी गणेश कुमार व बीडीओ ने  घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनो को आपदा विभाग से चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket