
जालान परिवार में विवाद के बाद कई राउंड फायरिंग
Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
पटना। पटना सिटी के किला हाउस में गोलीबारी से हड़कंप मच गया। जालान परिवार के बीच आपसी विवाद में फायरिंग हुई, इसमें राजीव कुमार को गोली लग गई।मामला चौक थाना इलाके का है। फायरिंग करते हुए एक शख्स का वीडियो सामने आया है। इसमें जालान परिवार का ही एक सदस्य हाथों में पिस्टल लिए हुए दिख […]
पटना। पटना सिटी के किला हाउस में गोलीबारी से हड़कंप मच गया। जालान परिवार के बीच आपसी विवाद में फायरिंग हुई, इसमें राजीव कुमार को गोली लग गई।मामला चौक थाना इलाके का है। फायरिंग करते हुए एक शख्स का वीडियो सामने आया है। इसमें जालान परिवार का ही एक सदस्य हाथों में पिस्टल लिए हुए दिख रहा है। कमरे से निकलकर वो फायरिंग करता है, फिर कमरे में चला जाता है।
गोली लगने से राजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। वीडियो में परिवार के कुछ सदस्य कह रहे हैं कि जालान परिवार के आदित्य जैन और निखिल जैन ने मिलकर गोली मारी है। लोग राजीव को हॉस्पिटल ले जाने के लिए चिल्ला रहे हैं। किसी तरह राजीव को जालान परिवार के कुछ सदस्यों ने गाड़ी में बिठाया, फिर हॉस्पिटल लेकर गए।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

11 Mar 2025 23:35:54
पूर्व के एक बड़े पुलिस पदाधिकारी के कार्यकाल के दरम्यान हुई गिरफ्तारियों पर अगर नजर डाली जाए तो पता चलेगा...
Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments