
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बिलावर सेक्टर में शुक्रवार देर शाम सेना की एक बैरक ढह गई। इस दुर्घटना में दो जवान शहीद हो गए जबकि एक सैनिक की हालत गंभीर है। कठुआ जिले के मकेदी में आज शाम को लगभग साढ़े छह बजे सेना के जवान बैरक में काम कर रहे थे, […]
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बिलावर सेक्टर में शुक्रवार देर शाम सेना की एक बैरक ढह गई। इस दुर्घटना में दो जवान शहीद हो गए जबकि एक सैनिक की हालत गंभीर है।
कठुआ जिले के मकेदी में आज शाम को लगभग साढ़े छह बजे सेना के जवान बैरक में काम कर रहे थे, तभी अचानक दीवार गिर गयी। तीन जवान मलबे में दब गए जिन्हें बमुश्किल बाहर निकाला गया। तीनों घायल जवानों को उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो जवानों को मृत घोषित कर दिया। एक अन्य की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि घायल सैनिक को सैन्य अस्पताल पठानकोट रेफर किया गया है। सेना के पीआरओ, लेफ्टिनेंट कर्नल दविंदर आनंद ने घटना की पुष्टि की और कहा कि आगे के विवरणों की प्रतीक्षा है।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

11 Mar 2025 23:35:54
पूर्व के एक बड़े पुलिस पदाधिकारी के कार्यकाल के दरम्यान हुई गिरफ्तारियों पर अगर नजर डाली जाए तो पता चलेगा...
Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments