मुख्यमंत्री ने मदनपुर-वाल्मिकीनगर पथ का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

मुख्यमंत्री ने मदनपुर-वाल्मिकीनगर पथ का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
बेतिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को बेतिया जिलान्तर्गत मदनपुर-वाल्मिकीनगर पथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क के बचे हुए निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस पथ के बेहतर निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें ताकि वाल्मिकीनगर आने में पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न […]

बेतिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को बेतिया जिलान्तर्गत मदनपुर-वाल्मिकीनगर पथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क के बचे हुए निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस पथ के बेहतर निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें ताकि वाल्मिकीनगर आने में पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री ने इंडो-नेपाल बॉर्डर रोड प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गंडक बराज का मुआयना तथा वाल्मिकी नगर के इक्को पार्क का भ्रमण किया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मदनपुर-वाल्मिकीनगर सड़क निर्माण कार्य को देखने के लिए यहां आए हैं। यह रास्ता ठीक हो जाना चाहिए। इस पथ को डेढ़-दो साल पहले भी हम आकर देखे थे। पथ निर्माण विभाग को इसके निर्माण में तेजी लाकर पूर्ण करने के लिए हमने आज कहा है। उन्होंने कहा कि वाल्मिकी नगर एक ऐतिहासिक भूमि और प्राकृतिक जगह है, हमारा मकसद है कि लोग यहां इसे देखने के लिए आएं। वाल्मिकीनगर में नई पीढ़ी के लोग, स्कूली बच्चे भी आएंगे। उन्होंने कहा कि इको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है, इसकी शुरुआत हमने वाल्मिकीनगर से ही किया था। वाल्मिकीनगर जितना सुंदर जगह है, प्रकृतिक रूप से किस प्रकार उत्कृष्ट स्थल है उसको जाकर लोग देखेंगे। यहां आने पर पहाड़, फॉरेस्ट का एरिया, नदी, वन्य प्राणी देखेंगे। यहां आकर प्राकृतिक दृश्य को देखेंगे और समझेंगे। नई पीढ़ी भी देखकर पर्यावरण के प्रति और संवेदनशील होगी। नई पीढ़ी में पर्यावरण के प्रति आकर्षण एवं जागृति का भाव पैदा होगा। वाल्मिकी नगर में हम इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं और इसी क्रम में हर साल यहां आते रहे हैं। यहां हरेक चीजों का आकलन किया गया है और उसे विकसित किया जा रहा है। इस फॉरेस्ट एरिया में रास्ते के बेहतर निर्माण से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

मुख्यमंत्री को बेतिया के उप विकास आयुक्त रविंद्र प्रसाद सिंह ने स्वरचित पुस्तक जीवन अनमोल और व्यक्तित्व निर्माण भेंट की। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद सुनील कुमार, विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह, विधान पार्षद भीष्म सहनी, मुख्य सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, मुजफ्फरपुर प्रमंडल के आयुक्त पंकज कुमार, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। 

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की कार्रवाई एक...
कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू
कोटवा में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, एक दर्जन से अधिक घायल
चोरों को पकड़ने गई मोतिहारी पुलिस के चार सदस्य खुद चोरी मे गिरफ्तार
Violent Clash Leads to MGCU Suspension of Five Students
तुरकौलिया मे अतिक्रमणकारियों पर शामत
मोतिहारी मे वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष की गोलीमार हत्या

Epaper

YouTube Channel

मौसम