बक्सर-पटना फोर लेन का युद्धस्तर पर निर्माण कार्य जारी

बक्सर-पटना फोर लेन का युद्धस्तर पर निर्माण कार्य जारी

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
नए साल में विकास यात्रा को मिलेगा नया आयाम आरा। बिहार के विकास में बक्सर – पटना फोर लेन इस साल 2021 में नया इतिहास रचने को तैयार है।करीब 125 किलोमीटर लम्बे बक्सर पटना फोर लेन के निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है और अक्टूबर 2021 में इस फोर लेन के चालू हो जाने […]

नए साल में विकास यात्रा को मिलेगा नया आयाम

आरा। बिहार के विकास में बक्सर – पटना फोर लेन इस साल 2021 में नया इतिहास रचने को तैयार है।करीब 125 किलोमीटर लम्बे बक्सर पटना फोर लेन के निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है और अक्टूबर 2021 में इस फोर लेन के चालू हो जाने के साथ ही भोजपुर और बक्सर के इस विकास की नई यात्रा में बिहार की राजधानी पटना सहित उत्तरप्रदेश राज्य भी शामिल हो जाएगा।

यह फोर लेन बिहार और उत्तरप्रदेश के कई जिलों के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से भी जुड़ जाएगा। 125 किलोमीटर लम्बे बक्सर – पटना फोर लेन के चालू होने के बाद नया साल 2021 इतिहास के पन्नो से जुड़ जाएगा।इस फोर लेन के निर्माण को लेकर बड़े पैमाने पर निर्माण एजेंसियों ने ताकत झोंक दी है। 
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में बक्सर पटना फोर लेन की सौगात दी थी जब वे आरा से बिहार के विकास को लेकर बड़ी घोषणा करने और विशेष पैकेज देने रमना मैदान की सभा मे आये थे। पीएम मोदी की इस सौगात के बाद आरा के सांसद और देश के केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री आरके सिंह ने 22 जुलाई 2017 को बक्सर पटना फोर लेन सड़क का शिलान्यास किया था। करीब 125 किलोमीटर लम्बे इस फोर लेन पर कोइलवर में सोन नद के ऊपर सिक्स लेन पुल भी होगा।तीन लेन पुल का उद्घाटन होकर इसे जनता के लिए समर्पित कर दिया गया है और जल्द ही अन्य तीन लेन पुल भी तैयार हो जाएगा। इन निर्माणों के पूरा होने के साथ ही भोजपुर बक्सर और बिहार के विकास की एक नई यात्रा शुरू होगी। नया साल सड़क परिवहन को सुगम बनाकर महाजाम से लोगो को निजात दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
पहले चरण में पटना से कोइलवर तक 33 किलोमीटर,दूसरे चरण में कोइलवर से आरा तक 44 किलोमीटर और तीसरे चरण में आरा से बक्सर तक 48 किलोमीटर तक फोर लेन सड़क निर्माण का कार्य पूरा किया जाएगा। 125 किलोमीटर लम्बे बक्सर पटना फोर लेन सड़क पर 12 बस सेंटर,एक टॉल प्लाजा,4 बड़े पुल और 7 छोटे पुल बन रहे हैं। इस सड़क पर 43 किलोमीटर सीमेंटेड,23.4 किलोमीटर बाईपास और 20.45 किलोमीटर वर्तमान सड़क के चौड़ीकरण का कार्य युध्दस्तर पर चल रहा है। बक्सर पटना फोर लेन सड़क निर्माण के साथ बिहार के विकास को नया आयाम मिलेगा।सड़क का निर्माण कार्य फिलहाल तेजी से चल रहा है।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम