पश्चिम चंपारण मे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जल-जीवन-हरियाली दिवस

पश्चिम चंपारण मे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जल-जीवन-हरियाली दिवस

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
बेतिया। पश्चिम चंपारण जिलास्तर, अनुमंडलस्तर एवं प्रखंडस्तर पर जल-जीवन-हरियाली दिवस का आयोजन किया गया। सभी संबंधित अधिकारियों द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन करते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अपना योगदान दिया गया है। इस अवसर पर जल-जीवन-हरियाली अभियान में जन भागीदारी विषय पर परिचर्चा की गयी तथा […]
बेतिया। पश्चिम चंपारण जिलास्तर, अनुमंडलस्तर एवं प्रखंडस्तर पर जल-जीवन-हरियाली दिवस का आयोजन किया गया। सभी संबंधित अधिकारियों द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन करते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अपना योगदान दिया गया है।
इस अवसर पर जल-जीवन-हरियाली अभियान में जन भागीदारी विषय पर परिचर्चा की गयी तथा जल-जीवन-हरियाली अभियान की शत-प्रतिशत सफलता हेतु जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित कराने को बल दिया गया। परिचर्चा में विभिन्न जनप्रतिनिधिगण द्वारा जन भागीदारी हेतु विभिन्न प्रकार के सुझाव दिए गए। इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे। माननीय मुख्यमंत्री, बिहार नीतीश कुमार दके कर कमलों द्वारा जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर जल-जीवन-हरियाली अभियान में जन भागीदारी विषयवस्तु पर परिचर्चा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय अवस्थित सभाकक्ष सहित अनुमंडल स्तर, प्रखंड स्तर पर किया गया, जिसे माननीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण तथा आम जनता द्वारा देखा-सुना गया। इस अवसर पर समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी, कुंदन कुमार, उप विकास आयुक्त, रविन्द्र नाथ प्रसाद सिंह, अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच, राम निरंजन सिंह, सिविल सर्जन, डॉ0 अरुण कुमार सिन्हा, सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी, माननीय जनप्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहे। 

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की कार्रवाई एक...
कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू
कोटवा में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, एक दर्जन से अधिक घायल
चोरों को पकड़ने गई मोतिहारी पुलिस के चार सदस्य खुद चोरी मे गिरफ्तार
Violent Clash Leads to MGCU Suspension of Five Students
तुरकौलिया मे अतिक्रमणकारियों पर शामत
मोतिहारी मे वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष की गोलीमार हत्या

Epaper

YouTube Channel

मौसम