नई दिल्ली। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने केंद्र सरकार के डिजिटल कैलेंडर और डायरी ऐप को शुक्रवार को लॉन्च किया। यह ऐप एंड्रायड और आईओएस प्लेटफार्म पर उपलब्ध है और प्ले स्टोर से जीओआई कैलेंडर नाम से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। जावड़ेकर ने कहा कि पहले कैलेंडर पंचायतों तक भेजा […]
नई दिल्ली। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने केंद्र सरकार के डिजिटल कैलेंडर और डायरी ऐप को शुक्रवार को लॉन्च किया। यह ऐप एंड्रायड और आईओएस प्लेटफार्म पर उपलब्ध है और प्ले स्टोर से जीओआई कैलेंडर नाम से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। जावड़ेकर ने कहा कि पहले कैलेंडर पंचायतों तक भेजा जाता था, लेकिन डिजिटल कैलेंडर का फायदा यह है कि इससे अब फोन पर एक क्लिक के साथ ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे कागज की बचत होगी। कागज के लिए कटने वाले पेड़ों को भी बचाया जा सकेगा।
जावड़ेकर ने बताया कि सरकार हर साल 10 लाख से ज्यादा कैलेंडर छापा करती थी, राज्यों और अन्य मंत्रालयों में भी अलग से कैलेंडर छापा जाता था। कुल मिलाकर करीब 2 करोड़ से ज्यादा कैलेंडर छापे जाते थे। डिजिटल कैलेंडर की लॉन्चिंग पर्य़ावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यह कैलेंडर आज हिन्दी और अंग्रेजी में उपलब्ध हुआ है। अगले हफ्ते यानी 15 जनवरी से 11 भाषाओं में उपलब्ध होगा। इसमें हर महीने की एक खास थीम होगी और सरकार के 100 कार्यक्रमों की जानकारी भी इस पर उपलब्ध होगी। यह प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करती है।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
बिगनी मलाहीन: लाशों की ढेर पर कोई घड़ियाली आँशु बहा रहा है,,,,,
21 Mar 2024 19:59:59
अपराध वही, भ्रष्टाचार वही, एक भी उद्योग नहीं, एक चीनी मिल था वो भी बंद हो गया | हा- अपहरण...
Comments