राजगीर बहुचर्चित गैंग रेप मामले में सातों आरोपियों को आजीवन कारावास

राजगीर बहुचर्चित गैंग रेप मामले में सातों आरोपियों को आजीवन कारावास

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
नालंदा। जिले के बहुचर्चित राजगीर बबुनी गैंगरेप मामले में सभी सात आरोपियों को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुना दी है। साथ ही अतिरिक्त 5000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।जुर्माने की राशि नहीं दी गई तो 6 माह की अतिरिक्त सजा दी जाएगी।वही गैंग रेप करने वाले आरोपियों में दो आरोपी जो वीडियो वायरल […]
नालंदा। जिले के बहुचर्चित राजगीर बबुनी गैंगरेप मामले में सभी सात आरोपियों को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुना दी है। साथ ही अतिरिक्त 5000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।जुर्माने की राशि नहीं दी गई तो 6 माह की अतिरिक्त सजा दी जाएगी।वही गैंग रेप करने वाले आरोपियों में दो आरोपी जो वीडियो वायरल किया था। उन्हें अलग से तीन साल की अतिरिक्त सजा सुनाई गई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि 16 सितम्बर 2019 को एक नाबालिग छात्रा के साथ सात दरिंदों ने राजगीर पहाड़ पर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था और घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इस घटना में सात आरोपियों को आरोपित कर पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए नालंदा पुलिस ने 25 सितम्बर को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। स्पीड ट्रायल चलने के दौरान न्यायालय द्वारा यह सजा सुनाई गई है।सजा पाने वालों में सोनू कुमार करण राज सहित सात आरोपियों के साथ साथ वीडियो वायरल करने वाले भी आरोप शामिल हैं।

Post Comment

Comments

No comments yet.

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम