शिक्षाविद व पूर्व वार्ड पार्षद प्रो हरिश्चंद्र झा का निधन ,शोक संवेदना
Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मधुबनी। जिला मुख्यालय के बीएन झा कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त प्राध्यापक व पूर्व नगर पार्षद प्रो हरिश्चंद्र झा (79) के निधन से लोग मर्माहत हैं।समाजसेवी प्रो झा के निधन पर बुद्धिजिवियों व जन प्रतिनिधियों ने संवेदना प्रकट किया है। शुक्रवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा की अध्यक्षता में शोकसभा की गई।बैठक में मुख्यालय के […]
मधुबनी। जिला मुख्यालय के बीएन झा कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त प्राध्यापक व पूर्व नगर पार्षद प्रो हरिश्चंद्र झा (79) के निधन से लोग मर्माहत हैं।समाजसेवी प्रो झा के निधन पर बुद्धिजिवियों व जन प्रतिनिधियों ने संवेदना प्रकट किया है।
शुक्रवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा की अध्यक्षता में शोकसभा की गई।बैठक में मुख्यालय के रामकृष्ण महाविधालय में भूगोल के प्रख्यात सेवानिवृत्त शिक्षक प्रो हरिश्चन्द्र झा के अकास्मिक निधन पर संवेदना व्यक्त किया गया। प्रो शीतलाम्बर ने कहा कि स्व प्रो हरिश्चंद्र झा नेक दिल इंसान थे।मिलनसार स्वभाव, सादगीपूर्ण जीवन, कुशल शिक्षक के साथ साथ महान समाजिक कार्यकर्ता भी थे। प्रो झा शहर के वार्ड-7 के पार्षद भी रहे । अपने कार्यकाल में बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य भी किए। शहर के काली मंदिर स्थिति जीर्ण-शीर्ण पोखरा का सौंदर्यीकरण करवाया था। मंदिर के बगल में शिशु पार्क का भी निर्माण उन्होंने ही करवाया था।शहर के प्रतिष्ठित विनोदानंद झा कॉलोनी के संस्थापक सचिव भी रहे।
कांग्रेस नेता झा ने कहा कि वे अपने नीति सिद्धांत के बारे पक्के लोग थे। जीवनपर्यंत सच्चे कांग्रेसी रहे।उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई जिसे भरा नही जा सकता है। संवेदना व्यक्त करने वालों में बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री डा शकील अहमद,पूर्वमंत्री कृपा नाथ पाठक, विधान पार्षद सह राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेमचन्द्र मिश्र, ज्योतिरमण झा आदि मौजूद थे।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
13 Dec 2025 09:59:17
राजनन्दन कुमार l बीएनमकल्याणपुर l पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना हाजत में शुक्रवार की देर रात एक कैदी की...
Epaper
YouTube Channel
<% items = items.slice(0, 5); %>
<% let n=0; items.forEach((r)=>{ if(n == 0) { n++; return; } %> <% n++; %> <% }); %>
<%- className == "" ? "" : '
' %> <% items.forEach(function(r) { %> <% }); %> <%- className == "" ? "" : "
" %> मौसम



Comments