सशस्त्र सीमा बल 47 वी वाहिनी के द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन

सशस्त्र सीमा बल 47 वी वाहिनी के द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
रक्सौल। एसएसबी सीमा सुरक्षा के साथ- साथ सीमावर्ती क्षेत्र के लोगो मे सेवा, सुरक्षा व बंधुत्व का भाव भी जागृत कर रही है। उक्त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डॉ संजय जायसवाल ने सशस्त्र सीमा बल 47 वी वाहिनी पनटोका रक्सौल द्वारा आयोजिय नागरिक कल्याण कार्यकम को सम्बोधित करते हुवे कही। उन्होंने एसएसबी के […]

रक्सौल। एसएसबी सीमा सुरक्षा के साथ- साथ सीमावर्ती क्षेत्र के लोगो मे सेवा, सुरक्षा व बंधुत्व का भाव भी जागृत कर रही है। उक्त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डॉ संजय जायसवाल ने सशस्त्र सीमा बल 47 वी वाहिनी पनटोका रक्सौल द्वारा आयोजिय नागरिक कल्याण कार्यकम को सम्बोधित करते हुवे कही। उन्होंने एसएसबी के कार्यो की प्रसंसा करते हुवे कहा कि बॉर्डर पर एसएसबी के तैनाती के बाद आपराधिक गतिविधि व आर्थिक अपराध पर काफी नियंत्रण लगा है। सीमावर्ती क्षेत्र के लोगो के साथ आपसी सामंजस्य स्थापित कर एसएसबी बॉर्डर पर बेहतर कार्य कर रही है। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद डॉ संजय जयसवाल, एसएसबी कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा, भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, पर्सा नेपाल के विधायक रमेश पटेल, इमीग्रेशन डीएसपी ए के पंकज, प्रो अनिल कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में पहुचे अतिथियो का स्वागत कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र व मोमेंटो देकर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि एसएसबी सीमा सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्यो में भी अपनी भागेदारी निभा रही है।

कमांडेंट श्री शर्मा ने एसएसबी द्वारा की जा रही कार्यो व उनकी उपलब्धियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। नेपाल के विधायक रमेश पटेल ने एसएसबी के कार्यो की सराहना करते हुवे कहा ऐसे कार्यकम होते रहना चाहिये, इससे दोनों देश के लोगो के बीच आपसी प्रेम व सद्भाव बढ़ता है। कार्यक्रम में मानव व पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया साथ ही क्षेत्र के किसानों के बीच अनेक प्रकार के कृषि उपकरणों का वितरण किया गया। इस मौके पर स्कूली छात्राओं व एसएसबी जवानों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यकम में भाग लिए प्रतिभागियो को अतिथियो द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार व महिला सब इंस्पेक्टर कोमल शर्मा ने संयुक्त रूप से की। इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट मनोज कुमार, डिप्टी कमांडेंट एनेन्द्र मणि सिंह, सहायक कमांडेंट अभिजीत खैरनार, सहायक कमांडेंट डॉ श्री राज एमजे, रविन्द्र कुमार, डॉ ओमप्रकाश, इंस्पेक्टर मनोज कुमार, इंस्पेक्टर रमेश यादव, इंस्पेक्टर राजनन्दन कुमार, इंस्पेक्टर संजय कुमार, सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष वरुण कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा इंजीनियर जितेंद कुमार, भाजपा नेता प्रमोद शंकर सिंह,सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर राय, जिला पार्षद इंद्राशन कुमार, भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता,पूर्व मुखिया अजय पटेल, गुड्डू सिंह, रामविनय सिंह, इंद्राशन पटेल, समसुद्दीन आलम, संजय सिंह, शंभु दास, कन्हैया सर्राफ, प्रवीर रंजन, कमलेश कुमार सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हरसिद्धि। घर से लापता 15 वर्षीय किशोर को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने और वहां एक कमरे में बंद रखने के...
हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
एक सड़े आम के चक्कर में खाकी वर्दी पर दाग लगाने की भरपूर कोशिश नाकाम, व्यवसायी ने जताया खेद
नेपाल में ब्राउन शुगर का संजाल
Birgunj Public College : Certificate Dispute Sparks Debate, Deepak Bahadur Shakya underfire

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER