रक्सौल के लक्ष्मीपुर में वाईएस बजाज शो रूम का हुआ उद्घाटन

रक्सौल के लक्ष्मीपुर में वाईएस बजाज शो रूम का हुआ उद्घाटन

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
रक्सौल। बिहार में व्यवसाय को बढ़ावा देने और व्यवसायियो को सुरक्षा प्रदान करने के लिये सरकार प्रतिबद्ध है। व्यवसाय बढ़ेगा तभी देश आर्थिक रूप से सबल होगा। उक्त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डॉ संजय जयसवाल ने बुधवार को लक्ष्मीपुर रक्सौल स्थित वाईएस बजाज शो रूम के उद्घाटन के दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित […]

रक्सौल। बिहार में व्यवसाय को बढ़ावा देने और व्यवसायियो को सुरक्षा प्रदान करने के लिये सरकार प्रतिबद्ध है। व्यवसाय बढ़ेगा तभी देश आर्थिक रूप से सबल होगा। उक्त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डॉ संजय जयसवाल ने बुधवार को लक्ष्मीपुर रक्सौल स्थित वाईएस बजाज शो रूम के उद्घाटन के दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा।

उन्होंने कहा सीमावर्ती शहर रक्सौल में ऐसा शो रूम खुलने से कई बेरोजगारों को रोजगार का भी अवसर मिलेगा। शो रूम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद डॉ संजय जायसवाल, भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, एसएसबी 47 वीं वाहिनी के कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। पूर्व राज्य सभा सदस्य साबिर अली ने आगन्तुक अतिथियो का स्वागत पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र देकर दिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद, यासमीन साबिर अली, शो रूम के प्रोपराइटर जुनैद अली, भाजपा प्रदेश महामंत्री (भाजयुमो) इं. जितेंद कुमार, सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर राय, प्रमुख व्यवसायी दिनेश धनौठिया, पूर्व मुखिया अजय पटेल, भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता, भाजपा नेता गुड्डू सिंह, मनीष दुबे, भाजपा जिला महामंत्री अशोक पांडेय, सुभाष सिंह, पूर्व प्रमुख महमद नुरुल हसन, बिपिन मिश्रा, इंद्राशन पटेल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। 

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

गायघाट के क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गायघाट के क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मोतिहारी/हरसिद्धि। गायघाट बाबा रोड स्थित एक क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज ढोंड़ाई सहनी की मौत हो गई। मृतक उज्जैन...
56 करोड़ के कॉरपोरेट खाते पर साइबर गिरोह की नजर, मोतिहारी में 9 गिरफ्तार
लग्जरी कार के तहखाने से 58.93 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार
नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER