मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो रहा बिहार का सर्वांगीण विकास: संजय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो रहा बिहार का सर्वांगीण विकास: संजय

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मधुबनी| जिला मुख्यालय स्थित नगर परिषद विवाह भवन में रविवार को राज्य के दो मंत्रियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया| जल संसाधन मंत्री संजय झा व परिवहन मंत्री शीला मंडल को कार्यकर्ताओं ने पाग व मिथिला पेंटिंग से सम्मानित किया।अवसर पर सूचना प्रसारण मंत्री संजय झा ने उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार […]

मधुबनी| जिला मुख्यालय स्थित नगर परिषद विवाह भवन में रविवार को राज्य के दो मंत्रियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया| जल संसाधन मंत्री संजय झा व परिवहन मंत्री शीला मंडल को कार्यकर्ताओं ने पाग व मिथिला पेंटिंग से सम्मानित किया।अवसर पर सूचना प्रसारण मंत्री संजय झा ने उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया।

मंत्री  झा ने कहा कि नीतीश कुमार के विगत 16 बर्षो के मुख्यमंत्रित्व काल में मिथिलांचल परिक्षेत्र का समग्र विकास हुआ है।विकास पुरुष नीतीश कुमार के व्यक्तित्व व विकास की सार्थक क्रियान्वयन के कारण ही सिर्फ दरभंगा – मधुबनी में एनडीए 17 सीटों पर विधान सभा चुनाव में जीत हांसिल किया।मंत्री संजय झा ने कहा कि जयनगर में कमला नदी से किसानों को पटवन के लिए डैम निर्माण सहित झंझारपुर में तटबंधों की पक्कीकरण सरकार की उपलब्धि है। मंत्री झा ने राज्य सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत चर्चा की।
परिवहन मंत्री शीला मंडल ने आमजनो के प्रति आभार प्रकट करते हुआ कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जल जीवन हरियाली योजनाओं के  सफल क्रियान्वयन की चर्चित  देश भर में है।महिलाओं की सशक्त भागीदारी इस सरकार की विशेष उपलब्धि है।ग्रामीण परिवहन व्यवस्था की सर्वत्र सराहना हो रही है।जदयू जिलाध्यक्ष सतेन्द्र कामति की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नागेन्द्र यादव,डा संजीव कुमार झा,डा शिव कुमार यादव,टिंकू करेगा,अविनाश गौड,संजीव कुमार मुन्ना,विक्रमशीला देवी आदि लोग थे।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket