चार आईएएस और 17 बीएएस अधिकारियों का स्थानांतर

चार आईएएस और 17 बीएएस अधिकारियों का स्थानांतर

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
पटना। भारतीय प्रशासनिक सेवा (भा.प्र.से.) और बिहार प्रशासनिक सेवा (बीएएस) के अधिकारियों का तबादला किया गया है। सरकार ने चार आईएएस और 17 बीएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। बिहार सरकार की ओर से आज जारी अधिसूचना के मुताबिक भवन निर्माण के विशेष सचिव […]

पटना। भारतीय प्रशासनिक सेवा (भा.प्र.से.) और बिहार प्रशासनिक सेवा (बीएएस) के अधिकारियों का तबादला किया गया है। सरकार ने चार आईएएस और 17 बीएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

बिहार सरकार की ओर से आज जारी अधिसूचना के मुताबिक भवन निर्माण के विशेष सचिव सतीश कुमार सिंह को नगर विकास एवं आवास विभाग का नया विशेष सचिव बनाया गया है। गृह विभाग के संयुक्त सचिव विमलेश झा को सामान्य प्रशासन विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है।कला एवं संस्कृति विभाग के अपर सचिव अनिमेष कुमार पराशर को राज्य स्वास्थ्य समिति का अपर कार्यपालक निदेशक बनाया गया है। इन्हें डॉ करुणा कुमारी के जगह लाया गया है। आईएएस करुणा कुमारी को अब कला एवं संस्कृति विभाग के अपर सचिव के पद पर भेजा गया है। इनके अलावा ग्रामीण विकास विभाग का संयुक्त सचिव संजय कुमार को राजस्व पार्षद के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

सरकार ने वरीय उप समाहर्ता के पद पर तैनात बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का भी तबादल किया है। राज्य के 11 जिलों में इन्हें पंचायती राज पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सीएम सचिवालय और अन्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी क भी तैनाती की गई है।

 जिन उप समाहर्ता को स्थानांतरित कर पंचायती राज पदाधिकारी बनाया गया है, उनमें वरीय उप समाहर्ता रोहतास, सासाराम का पदास्थापन जिला पंचायत राज पदाधिकारी, रोहतास-सासाराम के रुप में किया गया है। मनीष कुमार वरीय उप समाहर्ता प.चम्पारण-बेतिया का स्थानांतरण जिला पंचायती राज पदाधिकारी , पश्चिम चम्पारण कर दिया गया है।अन्नत कुमार वरीय उप समाहर्ता गोपालगंज का स्थानातरण, जिला पंचायत राज पदाधिकारी गोपालगंज के रुप में कर दिया गया है। अलोक राज वरीय उपसमाहर्ता दरभंगा को स्थानांतरित कर , जिला पंचायती राज पदाधिकारी दरभंगा का दायित्व दिया गया है। राजकुमार, वरीय उपसमाहर्ता पूर्णियां को स्थानांतरित कर जिला पंचायती राज पदाधिकारी पूर्णियां के रुप में स्थानांतरित कर दिया गया है।

इसके अलावा वरीय उपसमाहर्ता किशनगंज अमित कुमार को स्थानांतरित कर जिला पंचायत राज पदाधिकारी के पद का दायित्व दिया गया है। शंशाक कुमार, जमुई जिले के वरीय उप समाहर्ता को जिला पंचायत पदाधिकारी जमुई का प्रभार दिया गया है। सुपौल जिले के वरीय उप समाहर्ता संतोष कुमार का स्थानांतरण जिला पंचायत पदाधिकारी सुपौल के पद पर पदस्थापित किया गया है। नवीन कुमार पाण्डेय वरीय उप समाहर्ता नालंदा को स्थानांतरित कर पंचायती राज पदाधिकारी नालंदा का प्रभार दिया गया है और राजू कुमार वरीय उप समाहर्ता सारण का स्थानांतरण कर पंचायती राज पदाधिकारी के रुप में सारण का प्रभार दिया गया है।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम