अंतरराष्ट्रीय शूटर और भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने किया मैराथन दौड़ का उद्घाटन

अंतरराष्ट्रीय शूटर और भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने किया मैराथन दौड़ का उद्घाटन

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
पटना/रोहतास। रोहतास जिला प्रशासन एवं रोहतास जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित रोहतास मिनी मैराथन, 2021 का उद्घाटन आज भारतीय जनता पार्टी की विधायक और अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह ने किया। इस मौके पर भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के सम्मान, महिलाओं को समाज […]
पटना/रोहतास। रोहतास जिला प्रशासन एवं रोहतास जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित रोहतास मिनी मैराथन, 2021 का उद्घाटन आज भारतीय जनता पार्टी की विधायक और अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह ने किया।
इस मौके पर भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के सम्मान, महिलाओं को समाज में बराबर का स्थान और खेल के क्षेत्र में महिलाओं का प्रोत्साहन का संदेश देती है। दस हजार मीटर के मैराथन के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, रोहतास को धन्यवाद देती हूं।भाजपाा विधायक ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।
भाजपा विधायक ने कहा कि मनु स्मृति में स्पष्ट उल्लेख है कि जहां स्त्रियों का सम्मान होता है वहां देवता रमण करते हैं। वैसे तो नारी को विश्वभर में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है, लेकिन भारतीय संस्कृति एवं परंपरा में देखें तो स्त्री का विशेष स्थान सदियों से रहा है। महिला-पुरुष एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी नहीं होते हुए परस्पर सहयोग की भावना से बराबरी से आगे बढ़ सकते हैं। और ऐसा करेंगे तभी सामाजिक ढांचा और राष्ट्र सुदृढ़ बनेंगे।आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।
उल्लेखनीय है कि इस मैराथन में महिला एवं पुरुष वर्ग में कुल मिलाकर 250 से भी ज्यादा धावकों ने हिस्सा लिया, जिसका उद्घाटन नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया गया। महिला वर्ग में तामसी सिंह और पुरुष वर्ग में कृष्णा कुमार ने क्रमशः प्रथम स्थान हासिल किया। मैराथन के विजेताओं को फजलगंज स्टेडियम, सासाराम में पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद गोपाल नारायण सिंह , जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की कार्रवाई एक...
कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू
कोटवा में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, एक दर्जन से अधिक घायल
चोरों को पकड़ने गई मोतिहारी पुलिस के चार सदस्य खुद चोरी मे गिरफ्तार
Violent Clash Leads to MGCU Suspension of Five Students
तुरकौलिया मे अतिक्रमणकारियों पर शामत
मोतिहारी मे वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष की गोलीमार हत्या

Epaper

YouTube Channel

मौसम