बिहार विधान परिषद के 12 मनोनीत सदस्यों ने ली शपथ

बिहार विधान परिषद के 12 मनोनीत सदस्यों ने ली शपथ

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
पटना। बिहार विधान परिषद के सदन में राज्यपाल (Governor) द्वारा मनोनीत 12 नवनिर्वाचित सदस्यों अशोक चौधरी, जनक राम, उपेंद्र कुशवाहा, प्रो. डॉ. राम वचन राय, संजय कुमार सिंह, ललन कुमार सर्राफ, प्रो. डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, संजय सिंह, देवेश कुमार, डॉ प्रमोद कुमार, घनश्याम ठाकुर और निवेदिता सिंह का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार शाम संपन्न […]

पटना। बिहार विधान परिषद के सदन में राज्यपाल (Governor) द्वारा मनोनीत 12 नवनिर्वाचित सदस्यों अशोक चौधरी, जनक राम, उपेंद्र कुशवाहा, प्रो. डॉ. राम वचन राय, संजय कुमार सिंह, ललन कुमार सर्राफ, प्रो. डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, संजय सिंह, देवेश कुमार, डॉ प्रमोद कुमार, घनश्याम ठाकुर और निवेदिता सिंह का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार शाम संपन्न हुआ।

बिहार विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह (Awadhesh Narayan Singh) ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री (dupty cm) तारकेश्वर प्रसाद (tarkishore prasad) एवं उप मुख्यमंत्री रेणु देवी (Renu Devi) सहित कई सदस्य एवं गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के आरम्भ में बिहार विधान परिषद् के कार्यकारी सचिव विनोद कुमार ने निर्वाचन संबंधी गजट अधिसूचना पढ़ी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार विधान परिषद् (MLC) के सदस्य के रूप में मनोनीत सभी 12 सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि रिक्त स्थानों पर सभी 12 सदस्यों के मनोनयन से विधायी एवं विकास के कार्यों में गति आएगी।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket