हुनर से बड़ा हैं होता हैं जुनून:  सावन करन गिरी भोजपुरी कलाकार

हुनर से बड़ा हैं होता हैं जुनून: सावन करन गिरी भोजपुरी कलाकार

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
रक्सौल। भोजपुरी इंडस्ट्री के जो आज बड़े चेहरे है, उन सब की कहानी और संघर्ष से सब पूर्व परिचित है। ऐसे ही एक साक्षात्कार में हमने बात की सावन करण गिरी से। जो एक पशु चिकित्सक होने के साथ साथ एक उम्दा कलाकार भी है। कई भोजपुरी लोक गीत गा चुके है। सोशल मीडिया पर […]

रक्सौल। भोजपुरी इंडस्ट्री के जो आज बड़े चेहरे है, उन सब की कहानी और संघर्ष से सब पूर्व परिचित है। ऐसे ही एक साक्षात्कार में हमने बात की सावन करण गिरी से। जो एक पशु चिकित्सक होने के साथ साथ एक उम्दा कलाकार भी है। कई भोजपुरी लोक गीत गा चुके है। सोशल मीडिया पर उनके लाखों चाहने वाले है हजार का बाजार चर्चा में है।

रक्सौल के छोटे गावँ से करण एक साधारण ब्राह्मण परिवार से आते है। काफी संघर्ष के बाद वो अपनी खुद की पशु चिकित्सा हेतु गांव गांव जाकर पशुपालकों तक सेवा देते है। लेकिन आपको यह पढ़कर अजीब लगा होगा। लेकिन उनसे बातचीत से पहले हमें भी यही लगा था कि एक पशु चिकित्सक गायक कैसे बना।

सावन करण गिरी बताते है कि उनके पिता भी इलाके के एक बेहतरीन पशु चिकित्सक के रूप में पहचान बना चुके है। उनके नक्शे कदम पर चल थोडी पढ़ाई की और मॉडर्न तरीके से देशी उपचार देने लगे। फिर धीरे धीरे लोग जानने लगे, उन्होंने बताया।

भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ी: रक्सौल से श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार Read More भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ी: रक्सौल से श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार

अपने गाने को लेकर करण बताते है, मैंने कभी सोचा नहीं था कि मेरे गाने भी वर्ल्डवाईड यूट्यूब चैनल जैसे बड़े बैनर के नीचे मेरे गाने रिलीज होंगे। मैं पेशे से एक पशु चिकित्सक हूँ। बस एक जुनून था कि कुछ अलग करना है, इंडस्ट्री में। तो अभी अपनी प्रतिभा अजमाने आ गए। शुरुआत के कई एक गाने निराशाजनक रहे। लेकिन जुनून है, टिके है, उन्होंने कहा।

“पैशन’ से भाई साहब हुनर अच्छा हो जाता है! जुनून हो तो सीमित हुनर वाला व्यक्ति भी टैलेंट को निखारकर बड़ा बना सकता है। लगातार अभ्यास से प्रतिभा निखरती जाती है। लगन लग जाए तो मंज़िल मिल ही जाती है। कड़ी मेहनत के बाद कोई भी आपको लक्ष्य तक पहुंचने से रोक नहीं सकता। अमिताभ बच्चन की 11 फिल्में फ्लॉप हुई थीं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उन्होंने जुनून कम कर दिया। लगे रहे, टिके रहे, इसलिए इंडस्ट्री में वापस आ पाए, सावन करण गिरी बताते है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हरसिद्धि। घर से लापता 15 वर्षीय किशोर को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने और वहां एक कमरे में बंद रखने के...
हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
एक सड़े आम के चक्कर में खाकी वर्दी पर दाग लगाने की भरपूर कोशिश नाकाम, व्यवसायी ने जताया खेद
नेपाल में ब्राउन शुगर का संजाल
Birgunj Public College : Certificate Dispute Sparks Debate, Deepak Bahadur Shakya underfire

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER