फटे गुब्बारे में हवा भरने वाले हैं कांग्रेस के नेता: गिरिराज सिंह

फटे गुब्बारे में हवा भरने वाले हैं कांग्रेस के नेता: गिरिराज सिंह

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
बेगूसराय। अपने बयानों के लिए मशहूर केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह (Central Minister Giriraj Singh) ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस (Congress) को फटा गुब्बारा कहा है, जिसमें हवा भरना बेकार होता है। बिहार के बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह को मंत्रिमंडल के फेरबदल में ग्रामीण विकास मंत्रालय (Ministry of Rural […]

बेगूसराय। अपने बयानों के लिए मशहूर केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह (Central Minister Giriraj Singh) ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस (Congress) को फटा गुब्बारा कहा है, जिसमें हवा भरना बेकार होता है। बिहार के बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह को मंत्रिमंडल के फेरबदल में ग्रामीण विकास मंत्रालय (Ministry of Rural Development) का दायित्व मिला है।

गिरिराज सिंह अपने चुनाव क्षेत्र के दौरे पर थे। नया दायित्व मिलने के बाद उन्होंने दौरा स्थगित कर दिल्ली (Delhi) जाने का फैसला किया। इसके पहले उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) की टिप्पणी पर पलटवार किया। गिरिराज सिंह ने कहा कि फटे गुब्बारे में हवा भरने वाले अब बताएंगे कि भारत के सबसे सफल प्रधानमंत्री को क्या करना चाहिए। ज्ञातव्य है कि सुरजेवाला ने मंत्रिमंडल विस्तार को सत्ता की भूख का विस्तार बताया था।

नये दायित्व के लिए गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार में युवा, अनुभवी, हर वर्ग और क्षेत्र का प्रतिनिधित्व है। यह वास्तव में पूरे भारत की कैबिनेट है। केंद्रीय मंत्री ने नई टीम को प्रधानमंत्री (PM) की सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने वाली और भारत को आगे ले जाने वाली दक्ष टीम बताया और उसे बधाई दी। गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से दी गई हर जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। उनके मार्गदर्शन में समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। प्रधानमंत्री और आम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अपना पूरा समय दूंगा।

गिरिराज सिंह ने बताया कि विस्तार के बाद कैबिनेट बैठक और अन्य बैठकों के कारण गुरुवार से शनिवार तक संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में उनका प्रस्तावित भ्रमण रद्द कर दिया गया है। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी। हालांकि कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व से निर्धारित वर्चुअल बैठक होगी।

उधर, भाजपा मीडिया सेल के प्रदेश संयोजक बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार (MLA Kundan Kumar) ने मंत्रिमंडल में शामिल सभी सदस्यों को बधाई दी है। कुंदन कुमार ने कहा है कि बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण विकास के जरिये देश सशक्त होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह, दूरसंचार सलाहकार समिति केे सदस्य और पार्टी के मीडिया प्रभारी सुुुुमित सन्नी, उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश आदि ने भी देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण ग्रामीण विकास मंत्रालय मिलने पर गिरिराज सिंह को बधाई दी तथा प्रधानमंत्री एवं उनकी टीम का आभार जताया है।

Post Comment

Comments

No comments yet.

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम