बगहा में सम्पन्न हुई भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक
बगहा। भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक बगहा (Bagaha) नगर स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में शनिवार को हुई। इसमें में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे (MP Satish Chandra Dubey) ने संगठन और सरकार के बीच की कड़ी में कार्यकर्ता की भूमिका विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष सह भाजपा विधायक राम सिंह (BJP MLA Ram Singh) ने प्रदेश द्वारा संचालित होने वाली आगामी कार्यक्रम की जानकारी मंडल अध्यक्षों एवं मोर्चा अध्यक्षों को दी।
विशिष्ट अतिथि के रूप में रामनगर (Ramnagar) की विधायक भागीरथी देवी (MLA Bhagirathi Devi) ने सांगठनिक विस्तार एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना काल में किए गए कार्यों की सराहना की। पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव ने बगहा जिला भाजपा के सांगठनिक कार्यों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। बैठक को पूर्व जिला अध्यक्ष गजेंद्र मिश्रा, सूरज सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व जूम एप के माध्यम से कोविड-19 पर राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र दुबे ने अपना 45 मिनट का वक्तव्य दिया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष सह बगहा विधायक राम सिंह ने किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री भूपेंद्र नाथ तिवारी ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष भूप नारायण यादव, पंकज झुनझुना वाला, चंद्र भूषण सिंह, श्रीकांत हालदार, दीपक राही, हृदयानंद दुबे, ऋतु जयसवाल, दीपू तिवारी, ओम निधि वत्स, सोमेश पांडे, सुजीत चौरसिया, अमरेश श्रीवास्तव, उमेश सिंह, अभिषेक राय, अनिल जयसवाल, हरी लाल पटेल, सुमित श्रीवास्तव, विजय साहू, शंभू गिरी, मोहन साहू, अनिल यादव, शुभम पांडे आदि उपस्थित रहे।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments