बाढ.को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लेने के लिए सांसद ने की समीक्षा बैठक
दरभंगा। स्थानीय सांसद गोपाल जी ठाकुर (MP Gopal Ji Thakur) ने सोमवार को बिरौल अनुमंडल मुख्यालय में बाढ़ (Flood) को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि बीते दिनों नदियों के जलस्तर बढ़ने से बैठक में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि बाढ़ में कार्य करने के लिए 500 लोगों को चिन्हित किया गया था। जिसमें सभी लोगों का टीकाकरण (Vaccination) किया जा चुका है। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने सामुदायिक किचेन का संचालन बाढ़ प्रभावित गांवों में करने के लिए निर्देशित किया तथा पेयजल की व्यवस्था को दुरूस्त रखने का भी निर्देश दिया।
उन्होंने सभी बाढ़ प्रभावित गांवों में सर्पदंश की दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के लिए भी निर्देश दिया। सांसद ठाकुर ने बिरौल (Biraul) अनुमंडल अंतर्गत बड़े नावों की संख्या बढ़ाने हेतु निर्देशित किया। ताकि तेज बहाव व कटान वाले इलाकों में लोगों की सुविधा के लिए इन बड़े नावों का उपयोग हो सके। उन्होंने जरूरत अनुसार सरकारी व निजी नावों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया, ताकि विपरीत परिस्थिति में अनुमंडल में पर्याप्त संख्या में नांव उपलब्ध रहे।
सांसद ठाकुर ने बाढ़ सहायता राशि दिए जाने वाले परिवारों की सूची को अपडेट कार्य पूर्ण करने के लिए कहा। उन्होंने बिरौल अनुमंडल में लगभग 3000 पॉलीथिन शीट उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया। सांसद ने कहा बाढ़ को लेकर विस्थापित लोगों के रहने हेतु विस्थापित स्थल पर भोजन व आवासन की समुचित व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने पशु चारा की उपलब्धता सभी पशु अस्पतालों एवं प्रखंड मुख्यालय में भी सुनिश्चित करने के लिए भी कहा।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments