ग्रामीणों के हमले में पुलिसकर्मी घायल, 16 गिरफ्तार

ग्रामीणों के हमले में पुलिसकर्मी घायल, 16 गिरफ्तार

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
नवादा। जिले के मेसकौर प्रखंड के गंभीरा में रामस्वरूप राजवंशी के पुत्र अरुण राजवंशी पुत्र की मृत्यु के पश्चात अंधविश्वास के चक्कर में एवं भगत की बातों में आकर प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत के हरला गांव से तीन-चार महिलाओं को बुलाकर अमानवीय व्यवहार कर रहे थे। इससे तंग आकर एक महिला ने मंगलवार को […]

नवादा। जिले के मेसकौर प्रखंड के गंभीरा में रामस्वरूप राजवंशी के पुत्र अरुण राजवंशी पुत्र की मृत्यु के पश्चात अंधविश्वास के चक्कर में एवं भगत की बातों में आकर प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत के हरला गांव से तीन-चार महिलाओं को बुलाकर अमानवीय व्यवहार कर रहे थे। इससे तंग आकर एक महिला ने मंगलवार को मेसकौर थाने (Meskaur Police Station) के एएसआई जितेंद्र कुमार (SI Jitendra Kumar) को किसी तरह फोन के माध्यम को सूचना दी।

सूचना मिलते ही एएसआई जितेंद्र कुमार दल बल के साथ गंभीरा गांव पहुंचाकर महिलाओं को भगत के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश करने लगे। इन बातों से खफा होकर मृतक के परिजनों ने पुलिस पर हमला (Attack) कर दिया, जिसमें एएसआई जितेंद्र कुमार सहित महिला जवान प्रियंका कुमारी भी घायल हो गई।

बताया गया है कि अरुण राजवंशी के पांच वर्षीय पुत्र अमित कुमार की मौत ननिहाल लोधवे में सांप काटने से हो गई। इसकी सूचना पाकर मृतक के परिजनों ने लोधवे में ही बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार (Funeral) करने के उपरांत अंधविश्वास के चक्कर में पड़कर गांव के ही ओझा गुनी के शरण ले लिया। भगत ने बताया कि बच्चे की मृत्यु सांप काटने से नहीं बल्कि तीन-चार महिलाओं ने मिलकर जादू टोना के माध्यम से बच्चों को मारा है।

भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ी: रक्सौल से श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार Read More भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ी: रक्सौल से श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार

भगत के इन बातों में आकर एवं अंधविश्वास के कारण अरुण राजवंशी प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत (Mirjapur Panchayat) के हरला गांव निवासी गनौरी राजवंशी की पत्नी काशो देवी, छोटेलाल राजवंशी की पत्नी आरती देवी, सुनील राजवंशी की पत्नी पियरिया देवी एवं गनौरी राजवंशी की पुत्री खुशबू कुमारी को भगत के सामने गंभीरा में लाया। गंभीरा हैदरचक निवासी भगत बिंदेश्वर प्रसाद , चंद्रदेव निवासी भगत राजकुमार रविदास उर्फ भोजपुरिया, गंभीरा निवासी भगत अमेरिका यादव ने तीनों महिला पर बच्चे को जादू टोना से मारने का आरोप लगाकर अमानवीय व्यवहार करने लगा।

मेसकौर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार (Meskaur SHO Niraj Kumar) ने बताया कि एएसआई जितेंद्र कुमार एवं पुलिस टीम पर ग्रामीणों के द्वारा हमला की खबर सुनते ही पुलिस अधीक्षक को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर सीतामढ़ी थाना (Sitamadhi PoliceStation), हिसुआ थाना (Hisua Police Station), नरहट थाना (Narhat Police Station) और सिरदला थाना (Sirdala Police Station) को दल बल के साथ गंभीरा गांव भेजा। जहां सभी थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं एवं 14 पुरुष यानी कुल 16 लोगों को गिरफ्तार कर थाना लाया। घायल एएसआई जितेंद्र कुमार और महिला जवान प्रियंका कुमारी को पीएचसी (PHC) में सकौर में इलाज करवाया गया। घायल जमादार के बयान पर प्राथमिकी दर्जकर सभी को जेल भेज दिया गया।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव
हरसिद्धि, पूर्वी चंपारण। स्थानीय विद्यालय महावीर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम...
पंचायती राज मंत्री के साथ मंच साझा करते दिखे सरकारी शिक्षक, सेवा आचरण पर उठे सवाल
मोतिहारी शराब कांड की सप्लाई चेन का बड़ा खुलासा, गाजियाबाद से हुई गिरफ्तारी 
मोतिहारी में निगरानी का बड़ा ट्रैप: आदापुर थाना का निजी मुंशी 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
सिकरहना एसडीपीओ कानून के सिकंजे मे, न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप पर कोर्ट ने लिया संज्ञान 
मदरसा में पुलिस का बड़ा छापा, अत्याधुनिक पिस्टल बरामद; तीन हिरासत में, परिसर सील; चकिया में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
तुरकौलिया में जहरीले पदार्थ का कहर: 4 की मौत, 6 का इलाज जारी, मुख्य साजिशकर्ता समेत 12 गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER