मोतिहारी के विद्यालयों में रात में हो रहा एमडीएम के चावल का वितरण, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, हड़कंप
अभिराम कुमार, पताही (मोतिहारी)। प्रखंड के विद्यालयों के बंद होने के बाद रात्रि में एमडीएम का चावल का वितरण किया जा रहा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो ने चावल के कालाबाजारी होने की पोल खोल दी है। एसडीओ ने जांच का आदेश दिए हैं। जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।

ठिकेदार एवं गोदाम मैनेजर की इसमें भूमिका मानी जा रही। इसमें कथित तौर पर एचएच की मिलीभगत की सूचना है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि प्रखंड मुख्यालय के मध्य विद्यालय, बालक में मध्याह्न भोजन योजना का चावल लदा 407 तर्क रात्रि 8 बजे पहुंचता है।
विद्यालय बंद है। प्रधानाध्यापक 4 बजे विद्यालय बंद कर घर चला गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पकड़ीदयाल एसडीओ कुमार रविंद्र को दी। एसडीओ चावल लदे गाड़ी को स्कूल पर ही रखने और विद्यालय खुलने पर अगले दिन चावल देने का आदेश दिया।
Read More हरसिद्धि थाने पर पीड़िता के आरोप निराधार, प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार: थानाध्यक्ष ऋषभ कुमारएक वीडियो में दिख रहा है कि चावल लदा वही गाड़ी रामपुर मनोरथ गांव के विद्यालय में 7 बजे चावल देने पहुंचा। जहां ग्रमीणों ने इसका विरोध किया। इसके बाद उक्त विद्यालय में चावल देकर गाड़ी आगे चली जाती है।
Read More रक्सौल में व्यवसायी मोहम्मद कलीम के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी: दूसरे दिन भी जारी जांचसवाल उठना लाजमी है कि जब विद्यालय 4 बजे बंद हो जाता है, तब ठिकेदार और गोदाम मैनेजर आखिर क्यों 3 बजे चावल का उठाव कर रात्रि में विद्यालयों में चावल वितरण करते हैं। चावल की बोरी का ठिकेदार एवं गोदाम मैनेजर बिना वजन किए ही स्कूल में देते हैं।

सूत्रों की माने तो ठिकेदार के आदमी, गोदाम मैनेजर, विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से मिली भगत कर रात्रि में चावल वितरण करते हैं और रात के अंधेरा में कई प्रधानाध्यापकों को कम चावल देकर अंधेरा का फायदा उठाकर चावल को बेच दिया जाता है।
इस संबंध में डिलेवरी करने वाले युवक अनिल से पूछा गया तो उसने बताया कि 3 बजे उठाव हुआ है। वितरण में रात हो गई है। गोदाम मैनेजर संजय कुमार बताते है कि गाड़ी खराब हो गया था, जिस कारण वितरण में देरी हुई।
वहीं एमडीएम प्रभारी सारथी ने बताया कि ठिकेदार द्वारा पूर्व में भी एक दिन रात्रि को वितरण किया गया था। सूचना मिलने पर ठिकेदार को निर्देश दिया गया था कि 4 बजे तक वी वितरण करें। जिसके बाद भी रात्रि में चावल वितरण किया गया है।
इसको लेकर जिला को लिखा जाएगा। तीनों लोगो के बयान में अंतर है। पकड़ीदयाल एसडीओ कुमार रविंद्र ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments