मोतिहारी के विद्यालयों में रात में हो रहा एमडीएम के चावल का वितरण, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, हड़कंप  

मोतिहारी के विद्यालयों में रात में हो रहा एमडीएम के चावल का वितरण, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, हड़कंप  

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

अभिराम कुमार, पताही (मोतिहारी)। प्रखंड के विद्यालयों के बंद होने के बाद रात्रि में एमडीएम का चावल का वितरण किया जा रहा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो ने चावल के कालाबाजारी होने की पोल खोल दी है। एसडीओ ने जांच का आदेश दिए हैं। जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।

32

ठिकेदार एवं गोदाम मैनेजर की इसमें भूमिका मानी जा रही। इसमें कथित तौर पर एचएच की मिलीभगत की सूचना है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि प्रखंड मुख्यालय के मध्य विद्यालय, बालक में मध्याह्न भोजन योजना का चावल लदा 407 तर्क रात्रि 8 बजे पहुंचता है।

साईबर थाना की बड़ी कार्रवाई, झारखंड कनेक्शन से जुड़ा ठगी नेटवर्क खुला — एक आरोपी गिरफ्तार Read More साईबर थाना की बड़ी कार्रवाई, झारखंड कनेक्शन से जुड़ा ठगी नेटवर्क खुला — एक आरोपी गिरफ्तार

विद्यालय बंद है। प्रधानाध्यापक 4 बजे विद्यालय बंद कर घर चला गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पकड़ीदयाल एसडीओ कुमार रविंद्र को दी। एसडीओ चावल लदे गाड़ी को स्कूल पर ही रखने और विद्यालय खुलने पर अगले दिन चावल देने का आदेश दिया।

हरसिद्धि थाने पर पीड़िता के आरोप निराधार, प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार: थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार Read More हरसिद्धि थाने पर पीड़िता के आरोप निराधार, प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार: थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार

एक वीडियो में दिख रहा है कि चावल लदा वही गाड़ी रामपुर मनोरथ गांव के विद्यालय में 7 बजे चावल देने पहुंचा। जहां ग्रमीणों ने इसका विरोध किया। इसके बाद उक्त विद्यालय में चावल देकर गाड़ी आगे चली जाती है।

रक्सौल में व्यवसायी मोहम्मद कलीम के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी: दूसरे दिन भी जारी जांच Read More रक्सौल में व्यवसायी मोहम्मद कलीम के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी: दूसरे दिन भी जारी जांच

सवाल उठना लाजमी है कि जब विद्यालय 4 बजे बंद हो जाता है, तब ठिकेदार और गोदाम मैनेजर आखिर क्यों 3 बजे चावल का उठाव कर रात्रि में विद्यालयों में चावल वितरण करते हैं। चावल की बोरी का ठिकेदार एवं गोदाम मैनेजर बिना वजन किए ही स्कूल में देते हैं।

45

सूत्रों की माने तो ठिकेदार के आदमी, गोदाम मैनेजर, विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से मिली भगत कर रात्रि में चावल वितरण करते हैं और रात के अंधेरा में कई प्रधानाध्यापकों को कम चावल देकर अंधेरा का फायदा उठाकर चावल को बेच दिया जाता है।

इस संबंध में डिलेवरी करने वाले युवक अनिल से पूछा गया तो उसने बताया कि 3 बजे उठाव हुआ है। वितरण में रात हो गई है। गोदाम मैनेजर संजय कुमार बताते है कि गाड़ी खराब हो गया था, जिस कारण वितरण में देरी हुई।

वहीं एमडीएम प्रभारी सारथी ने बताया कि ठिकेदार द्वारा पूर्व में भी एक दिन रात्रि को वितरण किया गया था। सूचना मिलने पर ठिकेदार को निर्देश दिया गया था कि 4 बजे तक वी वितरण करें। जिसके बाद भी रात्रि में चावल वितरण किया गया है।

इसको लेकर जिला को लिखा जाएगा। तीनों लोगो के बयान में अंतर है। पकड़ीदयाल एसडीओ कुमार रविंद्र ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Probe ordered after release of accused in 80 kg charas seizure case Probe ordered after release of accused in 80 kg charas seizure case
By Sagar SurajMotihari/Sugauli:The East Champaran police have ordered a probe after three accused arrested in a case involving the seizure...
ऑर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों से कराया जा रहा था काम,  छापेमारी में तीन गिरफ्तार
सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य
नेपाल में आज संसदीय चुनाव के लिए कुछ देर में शुरू होगा मतदान
19 लाख लूटकांड का मुख्य आरोपी अमरेश पाण्डेय गिरफ्तार, 5 हजार का इनामी अपराधी दबोचा गया
भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, चुनाव व होली को लेकर हाई अलर्ट
24 घंटे में बड़ी कार्रवाई: 83 अपराधी गिरफ्तार, हजारों लीटर शराब व गांजा जब्त

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER