बिहार के रक्षक बने भक्षक, दरोगा एवं मुखिया ने दलित महिला को बंधक बनाकर किया 8 दिन तक रेप

बिहार के रक्षक बने भक्षक, दरोगा एवं मुखिया ने दलित महिला को बंधक बनाकर किया 8 दिन तक रेप

पति की तलास में आई थी महिला, दोनो आरोपी फरार

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
बिहार के किशनगंज से एक दरोगा ने एक दलित महिला को 8 दिन तक बंधक बनाकर लगातार रेफ करता रहा| पीडिता ने बताया कि मैं अपनी पति की तलाश में यूपी के अंबेडकर नगर से किशनगंज के टेढ़ागाछ में आई थी| जहां पर दरोगा ने अपने वर्दी का धौस दिखाकर महिला को अपने घर में बंधक बनाकर 8 दिन तक किया रेप

 

photo1685178570

कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू Read More कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू

बिहार के किशनगंज से एक दरोगा ने एक दलित महिला को 8 दिन तक बंधक बनाकर लगातार रेफ करता रहा| पीडिता ने बताया कि मैं अपनी पति की तलाश में यूपी के अंबेडकर नगर से किशनगंज के टेढ़ागाछ में आई थी| जहां पर दरोगा ने अपने वर्दी का धौस दिखाकर महिला को अपने घर में बंधक बनाकर 8 दिन तक किया रेप।

इतना ही नहीं दरोगा ने पीड़िता से दो लाख की रंगदारी भी वसूली| जब डीएसपी रैंक के अधिकारियों के द्वारा इस घटना  की जांच पड़ताल की गई तो यह मामला सही निकला| किशनगंज के एसपी इनामुलहक ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया है| जबकि दरोगा एवं मुखिया दोनों फरार है।

पति की खोज में आई थी पीड़िता

यूपी के अंबेडकर नगर के दलित महिला ने f.i.r. में बताया कि अपनी पति की खोज में किशनगंज के टेढ़ागाछ थाना प्रभारी नीरज कुमार निराला के पास पहुंची| जहां पर नीरज कुमार निराला ने भरोसा दिया कि आपके पति को कहीं से भी ढूंढ लिया जाएगा और बहला-फुसलाकर अपने आवास पर ले गया।

बुधवार देर शाम दरोगा नीरज कुमार निराला ने डाकपोखर के मुखिया मनोज यादव को अपने घर पर बुलाया और दोनों ने मेरे साथ रेप किया| यह सिलसिला लगातार 8 दिनों तक चलता रहा| इतना ही नहीं दरोगा ने अपने घर के सारे काम और बर्तन एवं अपने कपड़े भी धुलवाता था|

पीड़िता ने आगे बताया की रेप करने के बाद मुझे अपना मुंह बंद करने का लगातार धमकी देता था।इतना ही नहीं मुझे छोड़ने के बदलें 2 लाख की रंगदारी भी ली।इसके बाद आरोपी दरोगा ने पीड़िता को ट्रेन पर बिठा कर यूपी भेज दिया।

जब पीड़िता लिखित आवेदन लेकर एसपी के पास पहुंचती है| उसके बाद इस घटना की जांच पड़ताल के लिए एसपी रैंक के अधिकारी द्वारा जांच किया जाता है| जिसके बाद इस घटना को सही पाया जाता है| घटना सही पाए जाने के बाद उक्त दोनों अपराधियों के खिलाफ दुष्कर्म रंगदारी सहित अन्य मामलों में केस दर्ज किया जाता है| एसपी ने बताया कि फिलहाल दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है| दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने एक एसआईटी की टीम का गठन किया है| इस घटना के बाद दोनों आरोपी दरोगा नीरज कुमार निराला और मुखिया मनोज कुमार यादव फरार है| दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket