करंट लगने से नवविवाहिता की मौके पर हुई मौत

करंट लगने से नवविवाहिता की मौके पर हुई मौत

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
पताही। थाना क्षेत्र के पताही पूर्वी पंचायत के पंचगछिया गांव में रविवार की सुबह- सुबह ही एक 25 वर्षीय नवविवाहिता महिला करंट के चपेट में आ गई जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजन द्वारा बताया गया कि सुबह- सुबह चपा कल पर पानी भरने गई चापाकल में लगे मोटर में […]

पताही। थाना क्षेत्र के पताही पूर्वी पंचायत के पंचगछिया गांव में रविवार की सुबह- सुबह ही एक 25 वर्षीय नवविवाहिता महिला करंट के चपेट में आ गई जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजन द्वारा बताया गया कि सुबह- सुबह चपा कल पर पानी भरने गई चापाकल में लगे मोटर में सप्लाई की गई बिजली की शॉर्ट सर्किट के चपेट में आने के कारण गीर पड़ी जिसे कुछ देर बाद घर के लोगों ने देखा तो गिरी पड़ी थी।

शोरगुल होने के बाद इकट्ठा हुए लोगों के द्वारा मोटर का स्विच ऑफ किया गया और आनन-फानन में बखरी बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि मृतक पताही पूर्वी पंचायत के पक्षगछिया गांव के विशन देव पांडेय के तीसरी पुत्री रीभा देवी की बिजली की चपेट में आने से मृत्यु हो जाने की सूचना मिली है। सूचना पर पहुंचे दरोगा कामेश्वर सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ कर घटना की जांच पड़ताल में जुट गए एवं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया गया। थानाध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि मृतक सीमा देवी की शादी वर्ष 2016 में शिवहर जिला के शिवहर थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर गांव निवासी राज किशोर तिवारी से हुई थी। मृतिका को एक तीन साल का पुत्र एवं डेढ़ साल की पुत्री सहित दो संतान है। मृतक पिछले दिनों अपने भाई के घर की छत ढलाई के अवसर पर अपने मायके आई हुई थी। वह सुबह 6 बजे के करीब बिस्तर से उठकर चपाकल पर पानी भरने गई थी। इसी बीच चापाकल में मोटर में शॉर्ट सर्किट के वजह से करंट लग गई जिससे घटनास्थल पर ही मौत होने की बात सामने आई है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Probe ordered after release of accused in 80 kg charas seizure case Probe ordered after release of accused in 80 kg charas seizure case
By Sagar SurajMotihari/Sugauli:The East Champaran police have ordered a probe after three accused arrested in a case involving the seizure...
ऑर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों से कराया जा रहा था काम,  छापेमारी में तीन गिरफ्तार
सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य
नेपाल में आज संसदीय चुनाव के लिए कुछ देर में शुरू होगा मतदान
19 लाख लूटकांड का मुख्य आरोपी अमरेश पाण्डेय गिरफ्तार, 5 हजार का इनामी अपराधी दबोचा गया
भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, चुनाव व होली को लेकर हाई अलर्ट
24 घंटे में बड़ी कार्रवाई: 83 अपराधी गिरफ्तार, हजारों लीटर शराब व गांजा जब्त

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER