#Motihari Murder: मोतिहारी के रजिस्ट्री ऑफिस कर्मी को सिर में मारी 5 गोलियां, केसरिया में हुई वारदात
बाइक को घेरकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, SIT का हुआ गठन
Motihari News:मोतिहारी के केसरिया में घर से रजिस्ट्री ऑफिस जा रहे ताइद मुन्ना दुबे की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। ताइद मुन्ना की बाइक को घेर कर सिर में एक के बाद एक पांच गोली दागी गई है। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त मुन्ना के बाइक पर पीछे बैठा बिट्टू गिर गया, उसके बाएं पांव में जख्म आया है।
मृतक 45 साल का मुन्ना दुबे मननपुर गांव निवासी था । केसरिया रजिस्ट्री ऑफिस में ताइदी का काम करता था। इसके अलावा वह जमीन का भी काम करता था। हत्या के पीछे की वजह जमीन विवाद सामने आया है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। घायल बिट्टू का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Read More बीएनएम इम्पैक्ट: भ्रष्ट दरोगा पंकज कुमार सस्पेंड, मोतिहारी एसपी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंपएसआईटी का हुआ गठन
Read More मोतिहारी में निगरानी का बड़ा ट्रैप: आदापुर थाना का निजी मुंशी 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तारजानकारी मिलते ही चकिया एसडीपीओ सतेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चकिया एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। घटना स्थल से छह खोखा बरामद किया गया है।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments