मोतिहारी में जामुन तोड़ने जा रहीं दो बच्चियों की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत, चारो तरफ पसरा मातम

मोतिहारी में जामुन तोड़ने जा रहीं दो बच्चियों की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत, चारो तरफ पसरा मातम

बारिश का पानी भरा था खेत में, जलजमाव के कारण गड्ढे का नहीं चला पता, दोनों बच्चियों के साथ एक और बच्ची थी

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मोतिहारी में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियां जामुन तोड़ने के लिए खेत की तरफ गई थी। जहां जामुन के पेड़ के पास करीब 20 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। बीते कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश होने के कारण गड्ढा में बारिश का पानी भरा था। खेत में पानी होने के कारण बच्चियों को पानी भरे गड्ढे का अंदाजा नहीं लगा और उसमें गिर गईं।

मोतिहारी में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियां जामुन तोड़ने के लिए खेत की तरफ गई थी। जहां जामुन के पेड़ के पास करीब 20 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। बीते कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश होने के कारण गड्ढा में बारिश का पानी भरा था। खेत में पानी होने के कारण बच्चियों को पानी भरे गड्ढे का अंदाजा नहीं लगा और उसमें गिर गईं। स्थानीय गोताखोर ने दोनों के शव को निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना दरपा थाना क्षेत्र के भवानीपुर की है।

Jorwal's Swift Rebuttal Exposes Zee News' Unverified Sugar Mill Land Narrative Read More Jorwal's Swift Rebuttal Exposes Zee News' Unverified Sugar Mill Land Narrative

दोनों बच्चियों के साथ एक और बच्ची थी

दो मासूमों क़ी गुमसुदगी:  मासूमों की तलाश में थकी आंखें  Read More दो मासूमों क़ी गुमसुदगी:  मासूमों की तलाश में थकी आंखें 

मृतिका बच्ची के पिता राज कुमार ने कहा कि उनकी पांच साल की बेटी अंतरा कुमारी, रूपेश कुमार की 10 साल की बच्ची कृति कुमारी और अंकृति कुमारी तीनों स्कूल से आने के बाद खेत की तरफ जामुन तोड़ने जा रही थी। इसी बीच भवानीपुर सारेह में खेत में मिट्टी कटी हुई थी। गहरा गड्ढा था। जिसमें अंतरा और कृति गिर गई। दोनों को डूबता देख अंकृति ने शोर मचाया। स्थानीय लोग जब तक आते तबतक दोनों की मौत हो गई। हालांकि दोनों को डॉक्टर के पास ले जाया गया था, जहां मृत घोषित कर दिया गया।

सोती युवती पर एसिड अटैक से दहला पूर्वी चंपारण, समाज और कानून पर खड़े हुए गंभीर सवाल Read More सोती युवती पर एसिड अटैक से दहला पूर्वी चंपारण, समाज और कानून पर खड़े हुए गंभीर सवाल

दरपा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि दो बच्चियों की डूबने से मौत की खबर मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

ऑर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों से कराया जा रहा था काम,  छापेमारी में तीन गिरफ्तार ऑर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों से कराया जा रहा था काम,  छापेमारी में तीन गिरफ्तार
मोतिहारी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने धनखरैया और हरसिद्धि बाजार में छापेमारी कर ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग...
सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य
नेपाल में आज संसदीय चुनाव के लिए कुछ देर में शुरू होगा मतदान
19 लाख लूटकांड का मुख्य आरोपी अमरेश पाण्डेय गिरफ्तार, 5 हजार का इनामी अपराधी दबोचा गया
भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, चुनाव व होली को लेकर हाई अलर्ट
24 घंटे में बड़ी कार्रवाई: 83 अपराधी गिरफ्तार, हजारों लीटर शराब व गांजा जब्त
होली ड्यूटी में लापरवाही पर 37 प्रशिक्षु सिपाही निलंबित एसपी ने की कारवाई

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER