गोपालगंज कोर्ट परिसर में सरेआम फायरिंग, कुख्यात विशाल सिंह सहित दो घायल

गोपालगंज कोर्ट परिसर में सरेआम फायरिंग, कुख्यात विशाल सिंह सहित दो घायल

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर हमलावर को किया गिरफ्तार

On
कुख्यात अपराधी विशाल सिंह सिवान सहित गोपालगंज का कई संगीन मामलों में आरोपित है, जिसपर आज चनावे जेल से पेशी हेतु स्थानीय व्यवहार न्यायालय लाने के क्रम में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई जिससे दो लोग घायल हो गए इसमें कुख्यात विशाल सिंह को कान के पास गोली लगी जबकि न्यायालय में किसी कार्य से पहुंचे मुवक्किल को पेट में गोली लगी।

संजीव जयसवाल

WhatsApp Image 2024-10-18 at 21.27.34

गोपालगंज। स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में कुख्यात अपराधी विशाल सिंह पर चनावे जेल से पेशी के दौरान शुक्रवार को हत्या करने के इरादे से सरेआम फायरिंग करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार कुख्यात अपराधी विशाल सिंह सिवान सहित गोपालगंज का कई संगीन मामलों में आरोपित है, जिसपर आज चनावे जेल से पेशी हेतु स्थानीय व्यवहार न्यायालय लाने के क्रम में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई जिससे दो लोग घायल हो गए इसमें कुख्यात विशाल सिंह को कान के पास गोली लगी जबकि न्यायालय में किसी कार्य से पहुंचे मुवक्किल को पेट में गोली लगी।

हरसिद्धि थाने पर पीड़िता के आरोप निराधार, प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार: थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार Read More हरसिद्धि थाने पर पीड़िता के आरोप निराधार, प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार: थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार

भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ी: रक्सौल से श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार Read More भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ी: रक्सौल से श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार

मौके वारदात पर पुलिस ने आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान सिवान जिले के नौतन थाना निवासी सुरेश कुशवाहा के रूप में की गई है, जिसके पास से एक देशी पिस्तौल व दो कारतूस  बरामद किया गया है। न्यायालय परिसर में हुई घटना को लेकर अफरा- तफरी का माहौल हो गया।

दो मासूमों क़ी गुमसुदगी:  मासूमों की तलाश में थकी आंखें  Read More दो मासूमों क़ी गुमसुदगी:  मासूमों की तलाश में थकी आंखें 

WhatsApp Image 2024-10-18 at 21.27.34

WhatsApp Image 2024-10-18 at 21.28.11

वहीं व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य को ठप करते हुए हंगामा शुरू कर दिया और न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त- दुरुस्त करने की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित कोर्ट पहुंचकर हंगामा कर रहे अधिवक्ताओं को समझा- बुझाकर  शांत कराया और घटना की तफ्सीस में जुट गयें और गिरफ्तार हमलावर को कड़ी सुरक्षा के बीच गहन पूछताछ हेतु नगर थाना भेज दिया।

घायलों को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच सदर अस्पताल भर्ती कराया। घायलों में कुख्यात विशाल सिंह और मांझा थानान्तर्गत भोजपुरवा छवहीं गांव के रहने वाले बादशाह मियां के पुत्र 28 वर्षीय गुलाब हुसैन बताए गए हैं। चिकित्सक ने गुलाब हुसैन को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। बहरहाल पुलिस अधीक्षक श्री दीक्षित के आदेश पर न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, साथ हीं घटना के पीछे कौन-कौन लोग शामिल है इसकी गहन छानबीन जारी है।

आनन-फानन में पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित कोर्ट पहुंचकर हंगामा कर रहे अधिवक्ताओं को समझा- बुझाकर  शांत कराया और घटना की तफ्सीस में जुट गयें और गिरफ्तार हमलावर को कड़ी सुरक्षा के बीच गहन पूछताछ हेतु नगर थाना भेज दिया

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

ऑर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों से कराया जा रहा था काम,  छापेमारी में तीन गिरफ्तार ऑर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों से कराया जा रहा था काम,  छापेमारी में तीन गिरफ्तार
मोतिहारी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने धनखरैया और हरसिद्धि बाजार में छापेमारी कर ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग...
सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य
नेपाल में आज संसदीय चुनाव के लिए कुछ देर में शुरू होगा मतदान
19 लाख लूटकांड का मुख्य आरोपी अमरेश पाण्डेय गिरफ्तार, 5 हजार का इनामी अपराधी दबोचा गया
भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, चुनाव व होली को लेकर हाई अलर्ट
24 घंटे में बड़ी कार्रवाई: 83 अपराधी गिरफ्तार, हजारों लीटर शराब व गांजा जब्त
होली ड्यूटी में लापरवाही पर 37 प्रशिक्षु सिपाही निलंबित एसपी ने की कारवाई

Epaper

YouTube Channel

मौसम