सोती युवती पर एसिड अटैक से दहला पूर्वी चंपारण, समाज और कानून पर खड़े हुए गंभीर सवाल

सोती युवती पर एसिड अटैक से दहला पूर्वी चंपारण, समाज और कानून पर खड़े हुए गंभीर सवाल

Reported By SAGAR SURAJ
Updated By SAGAR SURAJ
On

file_00000000596c7208986ab85746b740f4

सागर सूरज

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र में घटी एक अमानवीय और दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। बीती रात सो रही एक युवती के चेहरे पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा एसिड फेंक दिया गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। यह जिला में इस तरह की पहली घटना बताई जा रही है, जिसने न केवल कानून-व्यवस्था बल्कि सामाजिक मानसिकता पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।

10.90 किलो चरस मामले में आरोपी को पटना हाईकोर्ट से जमानत Read More 10.90 किलो चरस मामले में आरोपी को पटना हाईकोर्ट से जमानत


घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवती के चेहरे और शरीर के कुछ हिस्सों पर गहरे जख्म हैं और उसे मानसिक आघात भी पहुंचा है। पीड़िता की हालत को देखते हुए पुलिस और प्रशासन भी सतर्क हो गया है।

पंचायती राज मंत्री के साथ मंच साझा करते दिखे सरकारी शिक्षक, सेवा आचरण पर उठे सवाल Read More पंचायती राज मंत्री के साथ मंच साझा करते दिखे सरकारी शिक्षक, सेवा आचरण पर उठे सवाल


मामले की जांच में सामने आया है कि यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार युवती के चचेरे चाचा के मामा का लड़का प्रियांशु कुमार इस घटना का आरोपी है। घटना के बाद से आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव Read More अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव


इस मामले को लेकर पूर्वी चंपारण के एसपी स्वर्ण प्रभात भी गंभीर नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसिड अटैक जैसी घटनाएं समाज की विकृत मानसिकता को दर्शाती हैं और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि पीड़िता को न्याय दिलाने में कोई कमी न रहे।
यह घटना मानवीय संवेदना को झकझोरने वाली है। सवाल उठता है कि आखिर ऐसी घटनाओं के लिए कौन सी मानसिकता जिम्मेदार है? प्रेम में असफलता या अस्वीकार को हिंसा का रूप देना किस तरह की सोच को दर्शाता है? समाज के बुद्धिजीवियों और सामाजिक संगठनों ने इस मामले में विशेष और सख्त कानून की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का जघन्य अपराध करने से पहले सौ बार सोचे।


सरकार से मांग की जा रही है कि एसिड अटैक जैसे अपराधों के खिलाफ न केवल कानून को और कठोर बनाया जाए, बल्कि समाज में जागरूकता और मानसिकता बदलने के लिए ठोस पहल भी की जाए, ताकि किसी बेटी को इस तरह की दरिंदगी का शिकार न होना पड़े।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव
हरसिद्धि, पूर्वी चंपारण। स्थानीय विद्यालय महावीर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम...
पंचायती राज मंत्री के साथ मंच साझा करते दिखे सरकारी शिक्षक, सेवा आचरण पर उठे सवाल
मोतिहारी शराब कांड की सप्लाई चेन का बड़ा खुलासा, गाजियाबाद से हुई गिरफ्तारी 
मोतिहारी में निगरानी का बड़ा ट्रैप: आदापुर थाना का निजी मुंशी 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
सिकरहना एसडीपीओ कानून के सिकंजे मे, न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप पर कोर्ट ने लिया संज्ञान 
मदरसा में पुलिस का बड़ा छापा, अत्याधुनिक पिस्टल बरामद; तीन हिरासत में, परिसर सील; चकिया में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
तुरकौलिया में जहरीले पदार्थ का कहर: 4 की मौत, 6 का इलाज जारी, मुख्य साजिशकर्ता समेत 12 गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER