पटना में रात एक बजे प्रेमिका से मिलने गए युवक की हत्या

पटना में रात एक बजे प्रेमिका से मिलने गए युवक की हत्या

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
पटना। राजधानी पटना में 17 साल के एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। खून से सनी हुई उसकी लाश रविवार को मिली है। यह हत्या तब हुई जब युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। यह घटना बहादुरपुर थाना के तहत न्यू अजीमाबाद कॉलोनी की है। मौत के […]

पटना। राजधानी पटना में 17 साल के एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। खून से सनी हुई उसकी लाश रविवार को मिली है। यह हत्या तब हुई जब युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। यह घटना बहादुरपुर थाना के तहत न्यू अजीमाबाद कॉलोनी की है।

मौत के घाट उतारे गए युवक का नाम अंशु है। वह डिलीवरी ब्वॉए का काम करता था। जिस लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। अंशु अपने परिवार के साथ संदलपुर इलाके में रहता था। उसके पिता का निधन हो चुका है। वह कमाने वाला घर का इकलौता सदस्य था। कुछ दूर पर ही न्यू अजीमाबाद कॉलोनी में उसकी प्रेमिका का घर है।

हत्या के बाद इलाके में तनाव है। इलाके के लोगों की भीड़ सीधे लड़की के घर के बाहर पहुंच गई। फिर गुस्साए लोगों ने लड़की के घर पर पथराव शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही बहादुरपुर सहित आसपास के दूसरे थानों की पुलिस को बुलाकर मामले को शांत किया। अभी भी वहां पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। हालात की संवेदनशीलता को देखते हुए बीएमपी के जवानों को भी यहां पर तैनात कर दिया गया है।

भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ी: रक्सौल से श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार Read More भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ी: रक्सौल से श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार

पटना के सिटी एसपी ईस्ट जितेंद्र कुमार और पटना सिटी के एसडीपीओ भी मौके पर पहुंच गए। बिगड़ते हालात पर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। पुलिस की जांच पता चला कि अंशु पहले भी दो बार अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर जा चुका था। उस दरम्यान लड़की के परिवार वालों ने उसे रंगे हाथ पकड़ा भी था। तह उसे हिदायत देकर छोड़ दिया गया था, लेकिन इस बार शक है कि प्रेमिका के परिवार ने अंशु की हत्या कर दी।

युवक के परिवार ने भी इसी प्वाइंट पर अपनी आशंका जाहिर की है। इसके बाद ही पुलिस ने प्रेमिका और उसके भाई को अपने हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। जांच और पूछताछ के बाद ही असलियत सामने आएगी। सिटी एसपी ईस्ट के अनुसार कुछ जगहों के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिन्हें खंगाला जा रहा है।

अब तक जो बात सामने आई है, उसके मुताबिक शनिवार की देर रात प्रेमिका ने अंशु को कॉल कर अपने घर मिलने के लिए बुलाया था। अंशु अपने घर से तुरंत निकल गया। उस वक्त रात के करीब एक बजे रहे थे। अंशु वापस अपने घर नहीं लौटा। सुबह होने पर उसकी लाश मिली तो परिवार के साथ-साथ इलाके के लोग गुस्से में आ गए।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

ऑर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों से कराया जा रहा था काम,  छापेमारी में तीन गिरफ्तार ऑर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों से कराया जा रहा था काम,  छापेमारी में तीन गिरफ्तार
मोतिहारी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने धनखरैया और हरसिद्धि बाजार में छापेमारी कर ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग...
सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य
नेपाल में आज संसदीय चुनाव के लिए कुछ देर में शुरू होगा मतदान
19 लाख लूटकांड का मुख्य आरोपी अमरेश पाण्डेय गिरफ्तार, 5 हजार का इनामी अपराधी दबोचा गया
भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, चुनाव व होली को लेकर हाई अलर्ट
24 घंटे में बड़ी कार्रवाई: 83 अपराधी गिरफ्तार, हजारों लीटर शराब व गांजा जब्त
होली ड्यूटी में लापरवाही पर 37 प्रशिक्षु सिपाही निलंबित एसपी ने की कारवाई

Epaper

YouTube Channel

मौसम