पहाड़ी नदियों के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी से निचले इलाकों में बाढ़ का बढ़ा खतरा

पहाड़ी नदियों के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी से निचले इलाकों में बाढ़ का बढ़ा खतरा

रक्सौल के अंचल प्रशासन ने शरण स्थलों का चयन किया

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश से पहाड़ी नदियों के जलस्तर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। पहाड़ी नदियां सरिस्वा, तिलावे, बंगरी, गाद नदी सभी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इन नदियों में आए उफान से सीमावर्ती गांव के लोगों का डर बना हुआ है।

नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश से पहाड़ी नदियों के जलस्तर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। पहाड़ी नदियां सरिस्वा, तिलावे, बंगरी, गाद नदी सभी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इन नदियों में आए उफान से सीमावर्ती गांव के लोगों का डर बना हुआ है।

फिलहाल रक्सौल सीमावर्ती क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन जिस स्तर से पानी बढ़ रहा है आने वाले समय बाढ़ का पानी खेतों में जाने की संभावना बढ़ गई है। अंचलाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि नदियों के जलस्तर की जांच कर रहे हैं।

A Line Drawn in Uniform: How Integrity Found Its Voice in East Champaran” Read More A Line Drawn in Uniform: How Integrity Found Its Voice in East Champaran”

वहीं अगर बाढ़ की स्थिति बनती है तो इसके लिए अंचल प्रशासन ने शरण स्थलों का चयन भी किया है। ताकि बाढ़ प्रभावित लोग यहां पर रह सके। सीओ विजय कुमार ने बताया कि पहाड़ी नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। लोगों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। प्रशासन द्वारा बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है। वहीं सुंदरपुर, टूमरिया टोला, अहिरवा टोला आदि स्थानों पर सड़क पर जलजमाव हो जाने से राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। पानी के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

तुरकौलिया में जहरीले पदार्थ का कहर: 4 की मौत, 6 का इलाज जारी, मुख्य साजिशकर्ता समेत 12 गिरफ्तार Read More तुरकौलिया में जहरीले पदार्थ का कहर: 4 की मौत, 6 का इलाज जारी, मुख्य साजिशकर्ता समेत 12 गिरफ्तार

तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार Read More तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र से गायब एक लड़की की तलाश में पहुंची पुलिस को मोतिहारी शहर के बैंक रोड स्थित...
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
एक सड़े आम के चक्कर में खाकी वर्दी पर दाग लगाने की भरपूर कोशिश नाकाम, व्यवसायी ने जताया खेद
नेपाल में ब्राउन शुगर का संजाल
Birgunj Public College : Certificate Dispute Sparks Debate, Deepak Bahadur Shakya underfire
लाइसेंस की आड़ में कारतूस का काला कारोबार, हरसिद्धि से एक गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER