BJP सांसद राधामोहन सिंह ने  मोतिहारी में  महागठबंधन पर साधा निशाना, कहा - 2005 से पहले वाली स्थिति में पहुंचा बिहार

BJP सांसद राधामोहन सिंह ने मोतिहारी में महागठबंधन पर साधा निशाना, कहा - 2005 से पहले वाली स्थिति में पहुंचा बिहार

बिहार की जनता त्राहिमाम कर रही है, गुंडाराज और माफियाराज का सर्वत्र बोलबाला हो गया है

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद मंत्री राधामोहन सिंह ने मोतिहारी के एक निजी होटल में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए महा गठबंधन के एक वर्ष पूरा होने पर तंज कसते हुए कहा की महा गठबंधन के नेता जहां उपलब्धि गिनाने में लगे हुए हैं।

MOTIHATI NEWS: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद मंत्री राधामोहन सिंह ने मोतिहारी के एक निजी होटल में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए महा गठबंधन के एक वर्ष पूरा होने पर तंज कसते हुए कहा की महा गठबंधन के नेता जहां उपलब्धि गिनाने में लगे हुए हैं। जबकि बिहार फिर से एक बार फिर 2005 से पहले की दशा में पहुंच गया है।

इतना ही नहीं राधामोहन ने सिंह रविवार को नीतीश तेजस्वी के महागठबंधा के सरकार पर जमकर हमला बोला और कई अहम मुद्दों पर घेरा है। उन्होंने नीतीश तेजस्वी के सरकार पर हमला करते हुए कहा कि महागठबंधन सरकार के एक साल में बिहार का हाल खस्ता हो गया है।

बीएनएम इम्पैक्ट: भ्रष्ट दरोगा पंकज कुमार सस्पेंड, मोतिहारी एसपी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप Read More बीएनएम इम्पैक्ट: भ्रष्ट दरोगा पंकज कुमार सस्पेंड, मोतिहारी एसपी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

दो मासूमों क़ी गुमसुदगी:  मासूमों की तलाश में थकी आंखें  Read More दो मासूमों क़ी गुमसुदगी:  मासूमों की तलाश में थकी आंखें 

2005 से पहले वाली स्थिति में पहुंचा बिहार

तस्कर–अफसर गठजोड़? सीमा सुरक्षा पर सवाल Read More तस्कर–अफसर गठजोड़? सीमा सुरक्षा पर सवाल

भाजपा सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि राज्य में यदि किसी नौकरी मांगी जाती है तो उसे लाठी मिली है। कहीं बिजली मांगी है तो उसे गोली मिली है। कोई राजनीतिक आंदोलन करता है तो उसपर दमनात्मक कार्रवाई की जाती है।

गुंडाराज और माफियाराज का सर्वत्र बोलबाला हो गया है। इस राज में दलितों पर भी अत्याचार बढ़ा है। कुल मिलाकर इस एक साल में महागठबंधन की सरकार ने बिहार को पुनः 2005 के पहले की स्थिति में पहुंचाने का काम किया है। बिहार की जनता त्राहिमाम कर रही है। जिसका प्रकटीकरण आए दिन राज्य में देखने को मिल रहा है।

संवाददाता सम्मेलन में भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार, जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, मोतिहारी नगर निगम के उपमेयर लालबाबू गुप्ता और भाजपा नेता मार्तंड नारायण सिंह समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER