ग्रामीण डाक सेवक की 100 सीट पर 98 का चयन: मोतिहारी में चयनित 98 अभ्यर्थियों को 98%, सभी के एक समान अंक, नाम पता भी गलत लिखा; विभाग को दिखी गड़बड़ी

ग्रामीण डाक सेवक की 100 सीट पर 98 का चयन: मोतिहारी में चयनित 98 अभ्यर्थियों को 98%, सभी के एक समान अंक, नाम पता भी गलत लिखा; विभाग को दिखी गड़बड़ी

अधिकतर अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र जम्मू कश्मीर स्टेट ओपन स्कूल और द वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ रविंद्र ओपन स्कूलिंग के हैं

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मोतिहारी में भारतीय डाक विभाग द्वारा चंपारण प्रमंडल के लिए निकाले गए ग्रामीण डाक सेवक की वैकेंसी में चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की गई, जिसके बाद सभी अधिकारियों के होश उड़ गए। अधिकतर अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र एक हीं पैटर्न के देखने को मिले जिसके कारण अधिकारियों के कान खड़े हो गए हैं।

मोतिहारी में भारतीय डाक विभाग द्वारा चंपारण प्रमंडल के लिए निकाले गए ग्रामीण डाक सेवक की वैकेंसी में चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की गई, जिसके बाद सभी अधिकारियों के होश उड़ गए। अधिकतर अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र एक हीं पैटर्न के देखने को मिले जिसके कारण अधिकारियों के कान खड़े हो गए हैं।
अधिकतर अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र जम्मू कश्मीर स्टेट ओपन स्कूल और द वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ रविंद्र ओपन स्कूलिंग के हैं।

सभी के एक समान अंक

घोड़ासहन में पकड़ी पिकअप पर विवाद — पुलिस बोली, वैध बिल पर हो रहा था व्यवसाय", Read More घोड़ासहन में पकड़ी पिकअप पर विवाद — पुलिस बोली, वैध बिल पर हो रहा था व्यवसाय",

जांच के दौरान पता चला की जितने भी अभ्यर्थी चयन हुए हैं, सभी को 98 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक मार्कस हैं। कई के गणित में 100 प्रतिशत, तो हिंदी, एसएसटी,

सीमा के साये में गिरती नैतिकता: रॉयल लवली रिसॉर्ट में देह व्यापार का पर्दाफाश Read More सीमा के साये में गिरती नैतिकता: रॉयल लवली रिसॉर्ट में देह व्यापार का पर्दाफाश

विज्ञान और अंग्रेजी में 99 प्रतिशत अंक हैं। यही नहीं चयनित अभ्यर्थियों में कई ने अपने अपने शपथ पत्र में थाना, तो कई ने अपने गांव और जिला का नाम गलत भरा था। ऐसे चयनित अभ्यर्थी मंगलवार को प्रमाणपत्रों की जांच कराने डाक अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे थे। उनके प्रमाणपत्रों पर डाक अधीक्षक ने भी शंका जाहिर की है।

हरसिद्धि थाने पर पीड़िता के आरोप निराधार, प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार: थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार Read More हरसिद्धि थाने पर पीड़िता के आरोप निराधार, प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार: थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार

चंपारण प्रमंडल के डाक अधीक्षक डॉ. आशुतोष आदित्य ने बताया कि अधिकतर चयनित अभ्यर्थियों की योग्यता को देखते हुए इनके प्रमाण पत्र प्रथम दृष्ट्या फर्जी प्रतीत हो रहे हैं। वरीय अधिकारियों से दिशा निर्देश मांगा जा रहा है। साथ ही अविलंब इसकी जांच कराई जाएगी।

जिला में ग्रामीण डाक सेवक के 100 पदों पर वैकेंसी निकली थी। 98 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। अभी जो इन अभ्यर्थियों से शपथ पत्र लिया गया तो शपथ पत्र में नाम और पता आदि लिखने में गड़बड़ी हुई। यह जांच का विषय है। इससे पहले भी एक फर्जी प्रमाणपत्र पर बहाल हुए ग्रामीण डाक पर एफआईआर कराई गई है। अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच की जा रही है। फर्जी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

19 लाख लूटकांड का मुख्य आरोपी अमरेश पाण्डेय गिरफ्तार, 5 हजार का इनामी अपराधी दबोचा गया 19 लाख लूटकांड का मुख्य आरोपी अमरेश पाण्डेय गिरफ्तार, 5 हजार का इनामी अपराधी दबोचा गया
घटना 20 नवंबर 2025 की है। मुंगरा बादशाहपुर निवासी मोहन जी गुप्ता को सस्ते दाम पर सोने का बिस्कुट देने...
भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, चुनाव व होली को लेकर हाई अलर्ट
24 घंटे में बड़ी कार्रवाई: 83 अपराधी गिरफ्तार, हजारों लीटर शराब व गांजा जब्त
होली ड्यूटी में लापरवाही पर 37 प्रशिक्षु सिपाही निलंबित एसपी ने की कारवाई
बेतिया में 5 लाख रुपये और स्मार्ट वॉच लेते सहायक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी टीम ने की कार्रवाई
मोतिहारी में होटल पर छापेमारी, शराब पार्टी का खुलासा; मालिक समेत पांच हिरासत में
हरसिद्धि में साइबर फ्रॉडो के हौसले बुलंद, छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर किया हमला, 11 गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम