चिता से उतारकर लड़की के शव के साथ सड़क जाम: मोतिहारी में परिजनों ने हरसिद्धि अरेराज मुख्य रोड पर किया हंगामा, दहेज हत्या का आरोप

चिता से उतारकर लड़की के शव के साथ सड़क जाम: मोतिहारी में परिजनों ने हरसिद्धि अरेराज मुख्य रोड पर किया हंगामा, दहेज हत्या का आरोप

महिला की मां ने आरोप लगाया कि दहेज में पांच लाख रुपए और एक बाइक नहीं दिए जिसके कारण बेटी की हत्या कर शव को आनन फानन में जलाया रहा था

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के बाबू टोला में एक विवाहिता के अधजले शव को चिता से उसके मायके वालों ने उतार कर सड़क जाम कर दिया। ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगा है।

IMG_20230925_081455

मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के बाबू टोला में एक विवाहिता के अधजले शव को चिता से उसके मायके वालों ने उतार कर सड़क जाम कर दिया। ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगा है।

बेतिया में 5 लाख रुपये और स्मार्ट वॉच लेते सहायक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी टीम ने की कार्रवाई Read More बेतिया में 5 लाख रुपये और स्मार्ट वॉच लेते सहायक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी टीम ने की कार्रवाई

महिला की मां ने आरोप लगाया कि दहेज में पांच लाख रुपए और एक बाइक नहीं दिए जिसके कारण बेटी की हत्या कर शव को आनन फानन में जलाया रहा था। बता दें कि सोमवार सुबह चिता से उसके शव को उतार कर हरसिद्धि अरेराज मुख्य पथ पर रख कर जाम कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मोतिहारी में अपराधियों का दुस्साहस: शूटर गिरफ्तारी के बाद भी हार्डवेयर व्यवसायी के घर पर फायरिंग Read More मोतिहारी में अपराधियों का दुस्साहस: शूटर गिरफ्तारी के बाद भी हार्डवेयर व्यवसायी के घर पर फायरिंग

मृतक की पहचान सुगौली थाना क्षेत्र के श्रीपुर गोपालपुर निवासी 20 वर्षीय फुलपरी देवी के रूप में हुई है। लड़की के पिता नहीं हैं। वहीं, मां रामवती देवी ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी हरसिद्धि बाबू टोला गांव सुभाष शर्मा के बेटे नीतीश कुमार से 8 मार्च 2023 में की थी।

सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा संकेत, IAS आर.एल. चोंग्थू हटे; ‘रूटीन ट्रांसफर’ या क्लीनअप? Read More सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा संकेत, IAS आर.एल. चोंग्थू हटे; ‘रूटीन ट्रांसफर’ या क्लीनअप?

शादी के बाद जब उनकी बेटी ससुराल गई, उस समय से पांच लाख रुपया और एक बाइक के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। उन्होंने बताया कि पहली बार ही प्रताड़ित कर उसे मायके भेज दिया गया। फिर बाद में उनके दामाद नीतीश कुमार उसे 'बुला कर ले गए और उसके बाद फिर उसे प्रताड़ित करके भगा दिया गया।

इधर 22 सितंबर को उनके दामाद अपनी पत्नी को बुलाकर घर लाया और कहा कि इसके बाद से कुछ नहीं होगा और आज उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की हत्या कर जलाया जा रहा है। सूचना मिलने के साथ पहुंची तो देखा कि उसकी बेटी को जलाया जा रहा है। हम लोगों देख कर मेरे बेटी के ससुराल वाले सभी भाग गए। चिता से उसका अधजला शव बरामद किया।

अपर थानाध्यक्ष रवि रंजन ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच उसके परिजन को समझा कर जाम खत्म कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों की तरफ से कोई आवेदन अभी तक नहीं मिला है। आवेदन मिलने के साथ एफआईआर दर्ज की जाएगी। तब तक आगे की कार्रवाई की जा रही है। अनुसंधान जारी है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने कराई थी प्रेमी की हत्या, हरसिद्धि पुलिस ने महज दो घंटे में किया खुलासा पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने कराई थी प्रेमी की हत्या, हरसिद्धि पुलिस ने महज दो घंटे में किया खुलासा
मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत मामले का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए हत्या की...
दिल्ली गोलीकांड पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- ‘बिहारी पहचान पर हो रहा अत्याचार’
सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा संकेत, IAS आर.एल. चोंग्थू हटे; ‘रूटीन ट्रांसफर’ या क्लीनअप?
अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव
पंचायती राज मंत्री के साथ मंच साझा करते दिखे सरकारी शिक्षक, सेवा आचरण पर उठे सवाल
मोतिहारी शराब कांड की सप्लाई चेन का बड़ा खुलासा, गाजियाबाद से हुई गिरफ्तारी 
मोतिहारी में निगरानी का बड़ा ट्रैप: आदापुर थाना का निजी मुंशी 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER