शहर के विकास के साथ- साथ व्यवसायियो की सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता: विधायक

शहर के विकास के साथ- साथ व्यवसायियो की सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता: विधायक

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
रक्सौल। आर्य समाज परिसर में स्थानीय व्यवसायियो की बैठक पूर्व नगर परिषद सभापति ओम प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमे शहर की जाम समस्या, जल निकासी की समस्या, आवारा पशुओं से शहरवासियो को निजात दिलाने, रक्सौल नप द्वारा करीब 14 करोड़ की लागत से बूचड़खाना हेतु जमीन खरीदारी में घोर अनियमितता बरतने, पिछले […]

रक्सौल। आर्य समाज परिसर में स्थानीय व्यवसायियो की बैठक पूर्व नगर परिषद सभापति ओम प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमे शहर की जाम समस्या, जल निकासी की समस्या, आवारा पशुओं से शहरवासियो को निजात दिलाने, रक्सौल नप द्वारा करीब 14 करोड़ की लागत से बूचड़खाना हेतु जमीन खरीदारी में घोर अनियमितता बरतने, पिछले दिनों भूमाफियाओं द्वारा दुकान खाली कराने सहित कई महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में व्यवसायियो ने भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बदनाम करने की साजिश की घोर निंदा की तथा वैसे लोगो को चिन्हित कर कानूनी कार्यवाई करने की मांग की। भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि आप लोगो ने जिस उम्मीद व विश्वास के साथ मुझे चुनाव जिताया है, मैं हमेसा आप लोगो के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। शहर का सौहार्द किसी किमत पर बिगड़ने नही देंगे।

असमाजिक तत्व किसी किम्मत पर अपने मनसूबे में कामयाब नही हो सकते, उनको अपने किये की सजा जरूर मिलेगी। कानून उन्हें किसी किमत पर नही बकसेगा। उन्होंने कहा मुझे अपना सफाई देने की जरूरत नही, मैं भी यही का हूँ। कौन क्या है? किसका व्यक्तिव व चरित्र क्या है सारे शहरवासी जानते है। शहर के विकास के साथ -साथ शहरवासियो का आपसी प्रेम, सदभाव व भाईचारा कायम रखना तथा व्यवसायियों का सुरक्षा प्रदान करना मेरी पहली प्राथमिकता है। बिधायक ने जनहित में किये जा रहे सभी कार्यो व भावी कार्ययोजना के बारे में उपस्थित व्यवसायियों को जानकारी दिया। इस मौके भाजपा प्रदेश महामंत्री ई जितेंद कुमार, बिहार प्रदेश मुखिया प्रभारी अजय पटेल, भाजपा नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ, अध्यक्ष इंडो नेपाल ऑफ कामर्स राजकुमार गुप्ता, भाजपा नेता मनीष दुबे, गुड्डू सिंह, गणेश घनौठिया, रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स व इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर राय, महासचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव, संरक्षक शिव पूजन प्रसाद, बिनोद कुमार गुप्ता, बिमल रूंगटा, जगदीश प्रसाद, आनन्द रूंगटा, भारत प्रसाद आर्य, रवि कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हरसिद्धि। घर से लापता 15 वर्षीय किशोर को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने और वहां एक कमरे में बंद रखने के...
हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
एक सड़े आम के चक्कर में खाकी वर्दी पर दाग लगाने की भरपूर कोशिश नाकाम, व्यवसायी ने जताया खेद
नेपाल में ब्राउन शुगर का संजाल
Birgunj Public College : Certificate Dispute Sparks Debate, Deepak Bahadur Shakya underfire

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER