रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में फर्श पर महिला की डिलिवरी हुई,  एक भी स्वास्थ्य कर्मी नहीं थे मौजूद

रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में फर्श पर महिला की डिलिवरी हुई, एक भी स्वास्थ्य कर्मी नहीं थे मौजूद

वीडियो सामने आया, अधिकारी बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
रक्सौल अनुमंडल अस्पताल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला की डिलीवरी फर्श पर ही कराई जा रही है। वहां कोई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नहीं थे। प्रसव पीड़ित महिला के परिजनों का आरोप है कि यहां प्रसव होने के दौरान और इसके बाद भी अस्पताल के कोई स्वास्थ्यकर्मी यहां नहीं पहुंचे।

रक्सौल अनुमंडल अस्पताल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला की डिलीवरी फर्श पर ही कराई जा रही है। वहां कोई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नहीं थे। प्रसव पीड़ित महिला के परिजनों का आरोप है कि यहां प्रसव होने के दौरान और इसके बाद भी अस्पताल के कोई स्वास्थ्यकर्मी यहां नहीं पहुंचे।

प्रसव भी मरीज के साथ आई महिलाओं द्वारा कराया गया है। वीडियो 13 सितंबर का है और गुरुवार को सामने आया है । रक्सौल के बड़ा परेउआ की एक महिला प्रसव के लिए अस्पताल पहुंची। प्रसव पीड़िता के अस्पताल पहुंचने पर उसको स्ट्रेचर मुहैया नहीं कराया गया। उसके परिजन महिला को पैदल ही प्रसव कक्ष की ओर ले जाने लगे।

सम्मान और सुशासन की नई कसौटी Read More सम्मान और सुशासन की नई कसौटी

IMG_20230915_100508

मोतिहारी में आपसी रंजिश का खूनी अंत: युवक की मौत, दो मुख्य हमलावर गिरफ्तार Read More मोतिहारी में आपसी रंजिश का खूनी अंत: युवक की मौत, दो मुख्य हमलावर गिरफ्तार

तेज दर्द के कारण महिला इमरजेंसी वार्ड के तरफ ही फर्श पर गिर गई और प्रसव पीड़ा होने के कारण महिला ने वहीं बच्चे को जन्म दिया। दूसरी तरफ रक्सौल के पुरंदरा निवासी अमन कुमार ने डीएम को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि अपनी चाची की प्रसव पीड़ा होने के बाद 12 सितंबर की रात अस्पताल लाए थे। 12 की रात से लेकर 13 सितंबर की सुबह तक मरीज का बीपी ज्यादा होने के बाद भी उन्हें किसी तरह की दवाई अस्पताल से नहीं दी गई। 13 सितंबर की सुबह कार्यरत नर्स ने धमकी देते हुए कहा कि यहां डिलेवरी नहीं होगी, जहां मन है वहां ले जाओ।

रामगढ़वा से 70 ग्राम स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार! Read More रामगढ़वा से 70 ग्राम स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार!

वीडियो सामने आने के बाद सिविल सर्जन अंजनी कुमार ने कहा कि जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ अमीत जायसवाल के द्वारा जीएनएम सुजाता रानी, ममता फुलकली देवी, धर्मा देवी, संध्या देवी व गार्ड मुनिलाल राम, नरेश ठाकुर, प्रकाश कुमार पर वायरल वीडियो को लेकर स्पष्टीकरण देते हुए 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है। डॉ अमित ने बताया कि इस तरह का कृत्य क्षमा योग्य नहीं है। मामले की जांच करायी जा रही है, दोषी पर कार्रवाई जरूर होगी।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

दिल्ली गोलीकांड पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- ‘बिहारी पहचान पर हो रहा अत्याचार’ दिल्ली गोलीकांड पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- ‘बिहारी पहचान पर हो रहा अत्याचार’
पटना/नई दिल्ली, 28 अप्रैल 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने दिल्ली में खगड़िया निवासी...
सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा संकेत, IAS आर.एल. चोंग्थू हटे; ‘रूटीन ट्रांसफर’ या क्लीनअप?
अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव
पंचायती राज मंत्री के साथ मंच साझा करते दिखे सरकारी शिक्षक, सेवा आचरण पर उठे सवाल
मोतिहारी शराब कांड की सप्लाई चेन का बड़ा खुलासा, गाजियाबाद से हुई गिरफ्तारी 
मोतिहारी में निगरानी का बड़ा ट्रैप: आदापुर थाना का निजी मुंशी 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
सिकरहना एसडीपीओ कानून के सिकंजे मे, न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप पर कोर्ट ने लिया संज्ञान 

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER