युवाओं में देश प्रेम की अलख जगाती हैं भगत सिंह के साहस की कहानियांः नड्डा

युवाओं में देश प्रेम की अलख जगाती हैं भगत सिंह के साहस की कहानियांः नड्डा

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस की कहानियां आज भी युवाओं में देश प्रेम की अलख जगा देती हैं। नड्डा ने सोमवार को ट्वीट कर कहा ‘अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अपनी छोटी उम्र में आवाज उठाने […]

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस की कहानियां आज भी युवाओं में देश प्रेम की अलख जगा देती हैं।

नड्डा ने सोमवार को ट्वीट कर कहा ‘अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अपनी छोटी उम्र में आवाज उठाने और उन्हें नाकों तले चने चबवा देने वाले महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन। भगत सिंह के अदम्य साहस एवं शौर्य की कहानियां आज भी युवाओं में देशप्रेम की अलख जगा देती है।’

उल्लेखनीय है कि भगत सिंह का जन्म 28 सितम्बर 1907 को पाकिस्तान के बंगा में हुआ था। वह अल्पायु में ही देश को अंग्रेजी हुकूमत की बेड़ियों से आजाद कराने के लिए स्वतंत्रता संग्राम में उतर गए। 23 मार्च 1931 को उन्हें लाहौर जेल में फाँसी दे दी गई।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER