सेंट्रल ट्रेड यूनियन के आह्वान पर विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर किया प्रदर्शन

सेंट्रल ट्रेड यूनियन के आह्वान पर विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर किया प्रदर्शन

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
बेगूसराय। सेंट्रल ट्रेड यूनियन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को एटक, सीटू, एक्टू, इंटक के संयुक्त बैनर तले बेगूसराय में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौक से विशाल जुलूस निकाला तथा नारेबाजी करते हुए समाहरणालय के समक्ष पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए श्रम संगठन मंच के जिला […]

बेगूसराय। सेंट्रल ट्रेड यूनियन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को एटक, सीटू, एक्टू, इंटक के संयुक्त बैनर तले बेगूसराय में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौक से विशाल जुलूस निकाला तथा नारेबाजी करते हुए समाहरणालय के समक्ष पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए श्रम संगठन मंच के जिला संयोजक सह सीटू के राज्य सचिव सुरेश प्रसाद सिंह तथा एक्टू के जिला प्रभारी चंद्रदेव वर्मा समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि कोरोना में लाॅकडाउन के आर में सबसे बड़ा हमला मजदूर वर्ग पर किया गया है। श्रम कानूनों को 44 के बदले चार कोड में बदलने के बाद जले पर नमक छिड़कते हुए काम के घंटे को बढाकर 12 घंटा करने की घोषणा को मजदूर वर्ग नहीं मानेगा। बढ़ती महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। आजाद देश के इतिहास में पहली वार पेट्रोल के दाम से डीजल का दाम बढ़ाकर पूंजीपतियों को लुटने की खुली छूट दे दी गई है। हमारे यहां की रिफाइनरी से तेल पड़ोसी देश को जाता है, तो सस्ते दामों पर वहां के लोगों को मिलता है, लेकिन हमें महंगे दाम में पेट्रोल, डीजल और गैस खरीदना पड़ता है।

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

भाजपा राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर भी स्वजातिए नेताओं के निशाने पर भाजपा राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर भी स्वजातिए नेताओं के निशाने पर
भाजपा से भूमिहारों का एक धड़ा नाराज चल रहा है | जाहीर सी बात है भूमिहारों के कई नेता विवेक...
बिगनी मलाहीन : समझने ही नहीं देती सियासत हम को सच्चाई, कभी चेहरा नहीं मिलता, कभी दर्पन नहीं मिलत
बिगनी मलाहीन: लाशों की ढेर पर कोई घड़ियाली आँशु बहा रहा है,,,,,  
समाज के विकास व विकसित भारत के संकल्पना की पूर्ति में शिक्षकों की भूमिका अहम: डॉ अजय प्रकाश
घोड़ासाहन मे फसल सहायता राशि मे भयानक घाल-मेल
Spurt of crime in Motihari, crumbling law and order worrying traders
डॉ सीबी सिंह और उनके पुत्र पर हुए हमले का लीगल तरीके से देंगे जवाब- ब्रह्मर्षि समाज

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER