ऋषि कपूर के निधन पर उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित राजनीतिक हस्तियों ने जताया दुख

ऋषि कपूर के निधन पर उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित राजनीतिक हस्तियों ने जताया दुख

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
नई दिल्ली । सदाबहार सिने कलाकार ऋषि कपूर के निधन पर उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट कर लिखा, ‘हिंदी सिनेमा के प्रख्यात कलाकार एवं वरिष्ठ अभिनेता ऋषि कपूर के असामयिक निधन के दुखद समाचार से स्तब्ध हूं। उन्होंने […]

नई दिल्ली । सदाबहार सिने कलाकार ऋषि कपूर के निधन पर उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।


उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट कर लिखा, ‘हिंदी सिनेमा के प्रख्यात कलाकार एवं वरिष्ठ अभिनेता ऋषि कपूर के असामयिक निधन के दुखद समाचार से स्तब्ध हूं। उन्होंने अपनी बहुमुखी अभिनय प्रतिभा से भारतीय दर्शकों को दशकों तक मंत्रमुग्ध रखा और उन चरित्रों को हमारी स्मृति में अमर कर दिया। वे एक करिश्माई अभिनेता थे जिन्हें कई पीढ़ियों का स्नेह प्राप्त था। सच्चे कलाकार अपने कृतित्व के माध्यम से, अपने प्रशसंकों के मन मस्तिष्क में सदैव अमर रहते हैं। न सिर्फ सिने जगत ने बल्कि देश ने एक सपूत खो दिया है, यह क्षति अपूरणीय है।’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताते हुए कहा,”वो बहुआयामी, प्रिय और जीवंत थे। वह प्रतिभा का पावरहाउस थे। मैं हमेशा उनसे हुई बातचीत को याद करूंगा। वह फिल्मों और भारत की प्रगति के बारे में भावुक थे। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना  व्यक्त करता हूं।”

उल्लेखनीय है कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये हफ्ता एक बुरे सपने की तरह चल रहा है। बुधवार को शानदार कलाकार इरफान खान दुनिया से विदा हो गए और आज गुरुवार को सदाबहार दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। एक दिन पहले ही सांस लेने में तकलीफ होने पर ऋषि कपूर को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर 67 साल के थे और कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि जाने माने फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से दुखी हूं। उन्होंने अपने अनमोल अंदाज और अदाकारी से अपने प्रशंसकों के दिलों में खास जगह बनाई। दुख की इस घड़ी में मेरे विचार, उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।ओम शांति।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ऋषि कपूर के आकस्मिक निधन से दुखी हूं। उन्होंने अपने बहुमुखी अभिनय से बॉलीवुड पर गहरा प्रभाव छोड़ा। रचनात्मकता की दुनिया के लिए एक बड़ा नुकसान। मेरी सच्ची संवेदना! ॐ शान्ति !!

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उनके निधन पर कहा कि अभिनेता ऋषि कपूर का आकस्मिक निधन चौंकाने वाला है।वह न केवल एक महान अभिनेता थे बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे।जावड़ेकर  ने उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोकर जताया। उन्होंने कहा कि अभिनेता ऋषि कपूर के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ।उन्होंने अपने पूरे करियर में भारतीयों की कई पीढ़ियों का मनोरंजन किया।कितना भयानक नुकसान हुआ।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताते हुए लिखा कि प्रतिष्ठित और बहुमुखी फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर गहरा शोक और दुख हुआ। एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता उन्होंने 150 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने अपनी बीमारी को गरिमा और अनुग्रह के साथ सहन किया। 

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ऋषि कपूर निधन पर ट्वीट कर कहा कि वेटरन फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। भारतीय सिनेमा ने एक आइकॉनिक अभिनेता को खो दिया, जिसने अनेक स्मरणीय फिल्मों में अभिनय कर फिल्म जगत में एक छाप छोड़ी थी। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘भारतीय सिनेमा के लिए यह एक भयानक सप्ताह है, जिसमें एक और किंवदंती अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। इस अद्भुत अभिनेता को पीढ़ी दर पीढ़ी लोग हमेशा याद रखेंगे।’

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अभिनेता ऋषि कपूर की मौत पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्विटर पर लिखा कि यह सुनकर दुख हुआ कि मुंबई के कैंपियन स्कूल में मेरे वरिष्ठ स्कूली छात्र ऋषि कपूर जिनसे मैंने 1967-68 में इंटर-क्लास ड्रामेटिक्स में प्रतिस्पर्धा की, एक बेहतर दुनिया में चले गए। ‘बॉबी’ के रोमांटिक हीरो से लेकर उनकी पिछली फिल्मों के परिपक्व चरित्र अभिनेता तक, वह उल्लेखनीय रूप से विकसित हुए।

कांग्रेस नेता सचिव पायलट ने कहा कि ऋषि कपूर के निधन की खबर से गहरा दुख हुआ। वह हर भारतीय के दिल और दिमाग में हमेशा एक स्टार बने रहेंगे। स्क्रीन पर अपनी अदाकारी से लाखों लोगों को खुश करने वाला आनंद तुलना से परे है। 

सपा नेता अखिलेश यादव ने ऋषि कपूर के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि युवा दिलों की धड़कन रहे बहुमुखी अभिनय-कला के धनी ऋषि कपूर जी का निधन एक युग का अंत है…भावभीनी श्रद्धांजलि! उनकी गुनगुनाती यादें यूं ही गूंजती रहेंगी।चल कहीं दूर निकल जाएं…

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER