मुख्यमंत्री ने बिहार सरकार की नई काॅमन इंटीग्रेटेड  वेबसाईट का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने बिहार सरकार की नई काॅमन इंटीग्रेटेड वेबसाईट का किया लोकार्पण

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिमोट के माध्यम से सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा बनाई गई बिहार सरकार की नई काॅमन इंटीग्रेटेड वेबसाईट का लोकार्पण शनिवार को किया।  इस वेबसाईट पर सभी विभागों की सूचनाओं को एक ही प्लेटफार्म पर देखा जा सकेगा। सभी विभागों की सूचनाओं का अपडेशन इस प्लेटफार्म से किया जा […]
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिमोट के माध्यम से सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा बनाई गई बिहार सरकार की नई काॅमन इंटीग्रेटेड वेबसाईट का लोकार्पण शनिवार को किया। 
इस वेबसाईट पर सभी विभागों की सूचनाओं को एक ही प्लेटफार्म पर देखा जा सकेगा। सभी विभागों की सूचनाओं का अपडेशन इस प्लेटफार्म से किया जा सकेगा। सभी विभागों के आई0टी0 मैनेजर एवं नोडल पदाधिकारी को प्रशिक्षित किया गया है। सूचनाओं का अपडेशन सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग एवं संबंधित विभाग दोनों के द्वारा किया जा सकेगा। यह एक डायनमिक वेबसाइट है। विभागों द्वारा अपने स्तर से अपडेशन किये जाने के कारण अन्य किसी पर किसी प्रकार की निर्भरता नहीं रहेगी। इस इंटीग्रेटेड काॅमन वेबसाइट को आज गो लाइव किया जा रहा है। विभागों के द्वारा अन्य जो भी सुझाव दिये जायेंगे उनके आधार पर इसे कस्टमाइज करके इसमें सुधार करने की सुविधा है। मुख्यमंत्री ने वेबसाईट के लोकार्पण के पश्चात कहा कि सभी सूचनाएं एक जगह एकत्रित होने से लोगों को जानकारी मिलने में सुविधा होगी। सभी विभागों के कार्यकलापों की अद्यतन जानकारी, सूचनाएं एक साथ मिल सकेगी। इस पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभाग इस वेबसाइट का उपयोग करें एवं अपने विभाग से संबंधित सूचनाओं को इस पर नियमित रूप से अपडेट करें।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री  मंगल पाण्डेय, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री विनोद नारायण झा सहित अन्य मंत्री उपस्थित थे।
Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER