अभिषेक झा ने दिया रालोसपा से इस्तीफा

अभिषेक झा ने दिया रालोसपा से इस्तीफा

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
पटना । उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा झटका लगा है। रालोसपा के मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अभिषेक झा ने इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को पत्र लिखकर बिहार प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता […]

पटना । उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा झटका लगा है। रालोसपा के मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अभिषेक झा ने इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को पत्र लिखकर बिहार प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के संबंध में जानकारी दी है। बता दें कि अभिषेक झा उपेंद्र कुशवाहा के बेहद करीबी माने जाते हैं।

अभिषेक झा ने इस पत्र में लिखा है कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी अपने निर्माणकाल से ही विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दे को लेकर संघर्ष कर रही थी। आपको पूरा बिहार एक बुद्धिजीवी विद्वान प्रोफेसर और नेता के रूप में जानता है। केंद्रीय राज्यमंत्री हो या नेता प्रतिपक्ष, इन पदों को आपने संभाला हैलेकिन अभी के परिवेश में ऐसा लगता है जैसे इस गठबंधन में हमारी राजनीति 9वीं पास या फेल नवोदित नेता के दरवाजे पर खड़ी है। अभिषेक झा ने कुशवाहा को लिखे पत्र में कहा है कि राजनीतिक पार्टी के रूप में हमारे लिए सबसे जरूरी है जनता का मुद्दा। महागठबंधन के अंदर रहकर यह कर पाना संभव नहीं है। पार्टी के अंदर भी बहुत मौके और विषयों पर मेरी राय को नजरअंदाज किया गया। ऐसी परिस्थिति में सम्मान के साथ समझौता करके राजनीति कर पाना मेरे लिए संभव नहीं है। इसलिए मैं पार्टी के मुख्य प्रवक्ता पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER