आर्थिक और विदेश नीति में पिछड़ने पर भारत को आंख दिखा रहा चीन : राहुल गांधी

आर्थिक और विदेश नीति में पिछड़ने पर भारत को आंख दिखा रहा चीन : राहुल गांधी

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
नई दिल्ली। चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोल रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक और विदेश नीति कमजोर होने पर चीन भारत के खिलाफ आक्रामक हुआ है। चीन ने वक़्त को काफी सोचकर चुना क्योंकि इस […]
नई दिल्ली। चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोल रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक और विदेश नीति कमजोर होने पर चीन भारत के खिलाफ आक्रामक हुआ है। चीन ने वक़्त को काफी सोचकर चुना क्योंकि इस समय भारत आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है।
राहुल गांधी ने भारत और चीन सीमा विवाद को लेकर शुक्रवार को एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने सीमा विवाद को लेकर अपनी बात रखी। राहुल ने कहा कि आखिर चीन ने सीमा विवाद के लिए यही वक्त क्यों चुना। उन्होंने कहा कि देश कई मुद्दों पर पिछड़ गया है, जिसका नतीजा यह है कि चीन हमें आंख दिखा रहा है। वर्तमान में देश आर्थिक नीति और विदेश मामले में काफी पिछड़ गया है।
विदेश नीति को लेकर राहुल ने कहा कि कांग्रेस के समय में भारत के रिश्ते अमेरिका, रूस, यूरोप समेत लगभग हर देश से अच्छ थे, लेकिन वर्तमान में हमारी विदेश नीति व्यापारिक समझौतों तक सीमित रह गयी है। इसी का परिणाम है कि हमारे घनिष्ट मित्र माने जाने वाले नेपाल, भूटान और श्रीलंका आज चीन के दबाव में भारत के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि वर्तमान में सबसे खस्ता हालत हमारी अर्थव्यवस्था की है। बेरोजगारी उच्चतम स्तर पर है और छोटे कारोबारी सुस्ती की मार झेल रहे हैं। इसके बावजूद सरकार लगातार अपनी नीतियों का बखान लड़ने में लगी है, जबकि हकीकत को वो समझ नहीं रही।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER